{"_id":"596116734f1c1b0f4b8b473c","slug":"121499534963-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की रोपाई नहीं करने पर महिला मजदूरों की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की रोपाई नहीं करने पर महिला मजदूरों की पिटाई
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मईल। धान की रोपाई नहीं करने से मनबढ़ युवक ने महिला मजदूरों की पिटाई कर दी। इससे खेत में काम कर रही महिला मजदूरों में भगदड़ मच गई। गांववालों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। नाराज महिला मजदूरों ने थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। बीचबचाव करने गए लोगों पर युवक ने फावड़ा चला दिया, लेकिन लोग बच गए।
पड़री गजराज गांव के प्रधान के खेत में शनिवार को गांव की महिलाएं धान की रोपाई के लिए बेहन उखाड़ रही थीं। दोपहर में प्रधान का भतीजा पहुंचा और पहले मेरे खेत में रोपाई के लिए धान का बीज उखाड़ने की बात कही। महिला मजदूरों ने प्रधान की रोपाई के बाद उसकी रोपाई करने की बात कही। इस पर वह आगबबूला हो गया और महिला मजदूरों की डंडे से पिटाई करने लगा। युवक का तेवर देख अन्य महिला मजदूर भागने लगी। सरेराह महिलाओं की पिटाई देख गांववालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बीचबचाव कर युवकों को वहां से हटाया। युवक की पिटाई से दुर्गावती, कुसुम और अनीता घायल हो गई। थाने पहुंची पीड़ित महिला मजदूरों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मारपीट के बाद आरोपी युवक घर से भाग गया। इस बाबत एसओ श्याम बिहारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।