{"_id":"5942bd8e4f1c1bc8428b464f","slug":"121497546126-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटौती से नाराजगी, सब-स्टेशन पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटौती से नाराजगी, सब-स्टेशन पर प्रदर्शन
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सब-स्टेशन का मेन केबल को गुरुवार को भी नहीं बदला जा सका। इस कारण देसही देवरिया इलाके में बिजली के लिए हाहाकार मच गया। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उपभोक्ताओं ने सब-स्टेशन में पहुंचकर प्रदर्शन किया। अफसरों के घेराव की चेतावनी दी है।
इमिलिहा सब-स्टेशन से देसही पड़ौली, पकड़ी वीरभद्र और एक अतिरिक्त फीडर संचालित होता है। टेक्निकल फॉल्ट से मंगलवार को दोपहर से इलाके के गांवों में आपूर्ति बाधित हो गई। अमर उजाला ने गुरुवार के अंक में समस्या को प्रकाशित किया। बिजली नहीं मिलने से कुटीर उद्योग ठप हो चुके हैं। दुकानदारों का धंधा प्रभावित है। गुरुवार को 11.45 बजे उपभोक्ता सब-स्टेशन में पहुंचें। बिजली आपूर्ति के बारे में पूछताछ की। कर्मचारियों ने बताया कि केबल को लगाया जा रहा है यह सुन कर उपभोक्ता भड़क गए। उनके तेवर देख कर्मचारी खिसक गए। इसके बाद उपभोक्ताओं ने नारेबाजी की। कहा कि जनजीवन प्रभावित हो गया है। मोबाइल चार्जिंग के लिए दूसरे जगहों पर जाना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति नहीं हुई तो अफसरों का घेराव किया जाएगा। इस दौरान रालोद नेता रणजीत विश्वकर्मा, मनोज मिश्र, कुलभूषण शाही, राजेश प्रसाद, विशाल आर्या, मिथिलेश सिंह आदि रहे। इस बाबत एसडीओ, ऐश्वर्य सिंह ने कहा कि मेन केबल जल गया है इसे लगाया जा रहा है जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।