{"_id":"594022e94f1c1b1b0b8b461f","slug":"121497375465-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो-वोल्टेज से जूझ रहे भुजौली फीडर के इलाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो-वोल्टेज से जूझ रहे भुजौली फीडर के इलाके
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बिजली कटौती और टेक्निकल फॉल्ट से शहरवासियों की मुसीबत कम नहीं हो सकी है। शहर के तहसील रोड में सोमवार की रात को बिजली गुल रही। इसके चलते मोहल्लेवासी हलकान रहे। किसी तरह रात का वक्त गुजारा। सहरी की तैयारियां अंधेरे में करनी पड़ी। सुबह 10 बजे के बाद बिजली आई इसके बाद लोगों को राहत मिली।
रामलीला मैदान सब स्टेशन से रेलवे और भुजौली फीडर संचालित होता है। सोमवार की रात को तरावीह के बाद लोग घरों में पहुंचें। खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे इसी बीच 11 बजे बिजली गुल हो गई इसके चलते जामा मस्जिद, रौनियारी गली, अमन गेट, तहसील रोड, अबूबकर नगर आदि इलाके में अंधेरा हो गया। मोहल्लेवासियों ने सब स्टेशन में संपर्क साधा तो बताया कि टेक्निकल फॉल्ट है इसे दिन में दुरुस्त कराया जाएगा। कुछ घंटे के बाद इन्वर्टर भी जवाब दे दिया। किसी तरह रात का समय गुजारा। लालटेन की रोशनी में सहरी का इंतजाम करना पड़ा। फजिर की नमाज के बाद मौसम ठंडा हुआ। दिन में 10 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों को कुछ आराम मिला। उधर, भुजौली फीडर से जुड़े गोरखपुर रोड, अहमद नगर, अली नगर आदि इलाकों में लो-वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान रहे। सिलिंग फैन की स्पीड बेहद कम रही। मंगलवार को हनुमान मंदिर और सीसी रोड कुशवाहा गेट के सामने तार टूट गया कर्मचारियों ने एक घंटे में आपूर्ति बहाल करा दी।