फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   120 years old kunwari devi is no more

120 वर्षीय महिला कुंवरी का निधन

Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
120 years old kunwari devi is no more
120 वर्षीय महिला कुंवरी का निधन
विज्ञापन

बघौचघाट। क्षेत्र की सबसे बुजुर्ग महिला कुंवरी देवी अब नहीं रहीं। 120 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने भरे-पूरे परिवार के बीच अंतिम सांस ली। थाना क्षेत्र के मेंदीपट्टी गांव निवासी ढुलई यादव के घर जब कुंवरी देवी ब्याह कर आईं उस समय उनकी उम्र 18 वर्ष थी। पूरे गांव में दादी के नाम से मशहूर कुंवरी देवी के परिवार में पुत्र, पुत्रियां, प्रपौत्र और प्रपौत्रियां सहित तीन दर्जन सदस्य हैं। उनकी उम्र का कोई प्रमाण तो नहीं है लेकिन वे बताती थीं कि जब ब्याह कर आईं उस समय गांधीजी चंपारण आए थे। चंपारण आंदोलन शुरू हो गया था। महात्मा गांधी ने चंपारण आंदोलन 1917 में शुरू किया था। दादी के सबसे बड़े पुत्र कोकिल यादव की मृत्यु 82 वर्ष की उम्र में हो चुकी है। इनके दूसरे पुत्र चंद्रदेव यादव 76 वर्ष के हैं। दादी के मरते ही उनके दरवाजे पर अंतिम दर्शन के लिए भीड़ जुट गई। श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता लग गया। ग्राम प्रधान गिरिजा लाल श्रीवास्तव, सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, विवेक राय, देवेंद्र राय, राजेंद्र राय, उमेश यादव आदि ने बरहज स्थित सरयू तट पर कुंवरी देवी के अंतिम संस्कार में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed