{"_id":"61f033ba979d93264a00eba7","slug":"116-found-new-corona-cases-deoria-news-gkp424908269","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक समेत 116 मिले कोरोना पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक समेत 116 मिले कोरोना पाजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक समेत 116 मिले कोरोना पाजिटिव
देवरिया। मंगलवार को आई रिपोर्ट में मेडिकल कालेज के तीन चिकित्सकों समेत 116 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों की संख्या जिले में 566 हो गई है। होम आइसोलेशन में 545 लोगों का इलाज चल रहा है।
संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं, हालांकि आम जन की लापरवाही के चलते महामारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब तक जनपद में कुल 21418 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, वहीं 20627 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में वर्तमान में 566 एक्टिव केस हैं और 545 होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं।
41076 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। जनपद में मंगलवार को 715 केंद्रों पर 66 हजार लक्ष्य की जगह 41,076 लोगों को टीका लगा। इनमें 5,509 किशोर, 9,081 युवा, 1,933 बुजुर्ग तथा 45 वर्ष के ऊपर के 3,882 को प्रथम तथा 19724 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी। वहीं 947 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।