{"_id":"5967a92f4f1c1b9e188b4688","slug":"11499965743-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश में धंसने लगा सरया का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश में धंसने लगा सरया का पुल
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सरया गांव के पास कुर्ना नाले पर बना पुल धंसने लगा है। पुल पर बीच में दरार पड़ गई है। इससे वह नीचे तरफ धंसने लगा है। लगातार हो रही बारिश से सरया बभवली के दोनों पुल के एप्रोच भी कटने लगे है। ऐसे में कभी भी रुद्रपुर-बरहज मार्ग पर आवागमन बंद होने की प्रबल संभावना बनी है। जर्जर हो चुके पुल से बड़े वाहन भी गुजर रहे है।
रुद्रपुर से बरहज जाने वाली सड़क पर सरया गांव के पास से कुर्ना नदी बहती है। जिस पर 200 मीटर की दूरी पर दो पुल बनाए हैं। इस मार्ग से होकर लोग बरहज, कपरवार, बनारस, मऊ, बड़हलगंज आदि जगहों पर जाते है। तीन साल पहले पुल में दरार के कारण आवागमन प्रभावित होने लगा। लोक निर्माण विभाग ने आनन फानन में दरक रहे पुल की मरम्मत की। एक साल पहले पीडब्लूडी की ओर से करीब दो लाख रुपये की लागत से पुल का दुबारा मरम्मत कर रंगरोगन किया गया। दस दिनों से बारिश के बाद पुल बीच में धंसने लगा है। पुल के एप्रोच कटने लगे है। रेलिंग टूटकर गिर गई है। लोड वाहनों को लेकर गुजरने पर पुल के गिरने की संभावना बनी है। पुल के नीचे दीवार भी खिसक रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल से भारी वाहनों के गुजरने पर रोक भी नहीं लगाई है। इस बाबत लोक निर्माण विभाग के अभियंता आरके चौधरी ने कहा कि पुल के दुबारा मरम्मत कराने के लिए स्टीमेट भेजा गया है। पुल को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।