{"_id":"596116624f1c1b33638b4648","slug":"11499534946-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं से उड़ी पुलिस की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं से उड़ी पुलिस की नींद
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिले में अपराधियों ने ताबड़तोड़ चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। पुलिस के चुस्त सुरक्षा दावे को चुनौती देते हुए अपराधियों ने चार व पांच जुलाई को कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। जो पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करता है।
अपराधियों ने पुलिस प्रशासन के सुरक्षा कवच को भेदते हुए बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिससे कयास लगाया जा रहा है कि आम जनता की सुरक्षा में पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी अपने ड्यूटी को ठीक ढंग से अंजाम नही दे रहे हैं लिहाजा अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो 30 जून को भटनी थानाक्षेत्र के जिगना मिश्र गांव के करुणानिधि मिश्र खाली घर को चोरों ने खंगाल दिया। बाक्स तोड़कर सात हजार रुपये नकदी सहित लाखों रुपये के जेवरात उड़ा दिए। पांच जुलाई को शहर के भटवलिया मुहल्ला निवासी अनिरुद्घ तिवारी के घर को चोरों ने खंगाल दिया आलमारी तोड़कर पचास हजार नकदी, दो लाख रुपये के जेवरात सहित अन्य समान उड़ा दिए। इसी दिन बदमाशों ने रुद्रपुर थानाक्षेत्र के बस स्टेशन स्थित माडल शाप के सेल्समैन से एक लाख रुपये नकदी और शराब की बोतलें लूट ली। चार जुलाई को सदर कोतवाली के पिपराचंद्रभान गांव निवासी राजकुमार चौरसिया के मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर नकदी, रिचार्ज कूपन व मोबाइल फोन चुरा लिए। चोरी गए सामानों कीमत लगभग पचास हजार आंकी गई थी। इसी दिन मालवीय रोड स्थित दुकान के मालिक रमन अग्रवाल को उच्चकों ने झांसा देकर ढाई लाख रुपये से भरा बैग ले भागे। खुलासा नहीं होने पर व्यापारी वर्ग नाराज चल रहा है। चार जुलाई को ही सीसी रोड पर किराये के मकान में रहने वाले अर्जुन गुप्ता की पिकअप वाहन को चोरों ने उड़ा दिया। इसी दिन रामपुर कारखाना थाना के रामपुर हीरामन गांव निवासी मैनुद्दीन खान के घर को चोरों ने खंगाल दिया। चोरों ने पचास हजार रुपये नकदी, पांच लाख के जेवरात तथा 20 हजार रुपये की कीमती कपड़े उड़ा दिए। ताबड़तोड़ चोरी की वारदातों से एक तरफ रात में पिकेट ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। वहीं आम लोगों तथा व्यापारी सुरक्षा को लेकर दहशत में हैं।