फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ऊपर पहुंची शिकायत तो कार्यकर्ताओं से मिलने आ गईं मंत्री

ऊपर पहुंची शिकायत तो कार्यकर्ताओं से मिलने आ गईं मंत्री

Sat, 08 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
ऊपर पहुंची शिकायत तो कार्यकर्ताओं से मिलने आ गईं मंत्री
सुधीर श्रीवास्तव
विज्ञापन

देवरिया। पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति बेरुखी प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल को भारी पड़ी। कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से लगायत सीएम तक शिकायत की थी। कार्यकर्ताओं की शिकायत को हाईकमान ने गंभीरता से लिया। प्रभारी मंत्री शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने आईं और अधिकारियों के साथ बैठक कीं।
दरअसल, प्रदेश की बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल देवरिया की प्रभारी मंत्री हैं। मई में वह जिला योजना की बैठक की अध्यक्षता करने आईं थीं। तय वक्त से देर से पहुंची प्रभारी मंत्री सीधे बैठक में भाग लेने चली गई थीं। उसी दिन उनका देवीपाटन मंडल में कार्यक्रम था। ऐसे में सुबह से ही मंत्री से मिलने के फिराक में लगे कार्यकर्ताओं के हाथ मायूसी लगी थी। यह बात जिला संगठन के पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं को नागवार लगी थी। कुछ कार्यकर्ताओं ने सीधे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से शिकायत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी यह बात बताई गई। इसको लेकर मंत्री से सवाल-जवाब किया, तो उन्होंने अपनी मजबूरी बताई। सूत्र बताते हैं कि ऊपर के आदेश का पालन करने के लिए ही शुक्रवार को प्रभारी मंत्री आई थीं।
विज्ञापन


मंत्री ने माना, हां कुछ कार्यकर्ता थे नाराज
जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल ने माना कि पहले दौरे पर कुछ कार्यकर्ता नाराज थे, लेकिन नाराजगी इतनी नहीं थी जितना कहा जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने वाली पार्टी है। मैं मंत्री होने के साथ प्रदेश महामंत्री भी हूं, इसलिए कार्यकर्ताओं का दर्द जानती हूं। चूंकि जिस दिन जिला योजना की बैठक थी, उस दिन का कार्यक्रम बेहद व्यस्त था। गोरखपुर से लेकर देवरिया तक कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया था, इसलिए तय कार्यक्रम से देर से पहुंच पाई थी। हां, जरूर कुछ कार्यकर्ता दोबारा मिलना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed