{"_id":"595d1a654f1c1b33728b45fc","slug":"11499273829-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में जली विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में जली विवाहिता की मौत
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना के खड़ाईच गांव में बुधवार को संदिग्ध हालात में जलने से एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
खड़ाईच गांव के रामयादी यादव के घर बुधवार को दिन के एक बजे के करीब महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग दरवाजे पर पहुंचे। कमरे के अंदर एक महिला को जलते देखकर लोग हैरान हो गए। आनन-फानन में लोगों ने दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। इसी बीच सूचना पर एंबुलेंस भी पहुंच गई और महिला को जिला अस्पताल भेजवाया गया। स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में ही विवाहिता की मौत हो गई। मायकेवालों ने ससुरालवालों पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे एसआई संजय कुमार ने बताया कि ससुरालवालों पर जलाकर मारने का आरोप है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शादी की पहली वर्षगांठ भी नहीं मना पाई लवली
रामपुर कारखाना के ही परसौना गांव के रहने वाले वशिष्ठ यादव ने 11 जुलाई-2016 को बड़ी बेटी लवली की शादी इलाके के खड़ाईच गांव में रामयादी यादव के बेटे प्रदीप से की थी। वशिष्ठ का कहना है कि उन्होंने हैसियत के हिसाब से बेटी को सब कुछ दिया था। इसके बाद भी ससुराल के लोग तरह-तरह का ताना देकर प्रताड़ित करते थे। बेटी कई बार इस बात को बताई तो उन्होंने समझाया, लेकिन ससुराल के लोग निर्दयी निकले। वशिष्ठ ने ससुरालियों पर बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। प्रदीप यादव इस समय विदेश में है।