{"_id":"595bc90c4f1c1bb4378b45c4","slug":"11499187468-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों की ठगी
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझौलीराज। सऊदी अरब भेजने के नाम पर 40 से अधिक बेरोजगारों से दो जालसाजों ने पांच लाख से अधिक रुपये ऐंठ लिए। रकम वापस मांगने पर जालसाज मारपीट करने पर आमादा हो जा रहे हैं। ठगी के शिकार हुए युवकों ने सीओ को शिकायती पत्र देकर रकम वापस दिलाने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सलेमपुर गांव निवासी एक बावर्ची के जरिए सऊदी अरब में रोजगार के लिए मझौलीराज नगर के जमाल हुसैन, नासीर, राजेश, सूरज, अतहर हुसैन, शेर मोहम्मद समेत 40 युवकों ने दस-दस हजार रुपये बैंक अकाउंट में भेजा। एक साल तक बेरोजगारों को जालसाज झांसा देते रहे। इसके बाद युवकों ने रकम वापसी के लिए दबाव बनाया तो मारपीट करने पर उतारू हो गए और रुपये वापस नहीं करने की धमकी देने लगे। करीब दो माह पहले युवकों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने जालसाज बावर्ची को हिरासत में लिया था। एक माह के अंदर लिखित रकम वापस करने के आश्वासन पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। लेकिन किसी का भी रकम वापस नहीं किया। सभी युवक तहसील दिवस में पहुंचे और सीओ को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। युवकों का आरोप है कि बावर्ची और मईल थाने के उसके रिश्तेदार ने ऐसा किया है। सीओ ब्रजेंद्र राय ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। कोतवाल को जांच के लिए दिया गया है।