फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   उग्रसेन सेतु पर हादसे में नाई की मौत

उग्रसेन सेतु पर हादसे में नाई की मौत

Wed, 14 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
उग्रसेन सेतु पर हादसे में नाई की मौत
बरहज। क्षेत्र के कपरवार गांव स्थित उग्रसेन सेतु के पास देर रात हादसे में एक नाई सड़क किनारे गंभीर रुप से घायलावस्था में पड़ा था। जबकि कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी पड़ी थी। गश्त पर निकली पुलिस उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। बताया जा रहा है कि वह मदनपुर थानाक्षेत्र के समोगर में ससुराल जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन

बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के धोबौली-महुआपार गांव निवासी सदानंद मंगलवार की शाम बाइक से ससुराल के लिए निकला था। लोगों का कहना है कि उग्रसेन सेतु के पास कपरवार चौराहे पर बरहज की ओर से तेज गति से जा रही अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसके जेब में डायरी से मिले मोबाइल नंबर पर मुजौना गांव निवासी उसके भांजे को घटना की जानकारी दी और उसे सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही आसपास के गांवों के रिश्तेदार जुट गए। इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक सत्येंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सदानंद की मौत से अनाथ हुआ कुनबा
बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के धोबौली गांव निवासी सदानंद की मौत होने से पूरा कुनबा अनाथ हो गया। वह सांऊखोर चौराहे पर सैलून की दुकान चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था। समोगर गांव निवासी रामरेखा शर्मा की बेटी पूनम की शादी सदानंद से हुई थी। जिससे पांच बेटियां खुशबू, ममता, काजल, पूजा, आंचल और एक बेटा विकास हैं। लोग बता रहे हैं कि 15 दिनों पूर्व भी वह परिवार के साथ सास की हालचाल लेने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदानंद की मौत से तीन गांवों में छाया मातम
कपरवार चौराहे पर सड़क हादसे में हुई सदानंद शर्मा की मौत से उसके गांव धोबौली, ससुराल समोगर और बहन के गांव मुजौना में मातम पसर गया। घटना की जानकारी होते ही लोग पोस्टमार्टम हाउस देवरिया के लिए निकल पड़े। चारपाई पर बीमार पड़ी सास पानमती देवी को इस बात की इल्म नहीं है कि उसे देखने आ रहे दामाद की हादसे में मौत हो गई है। पास बैठे लोगों को मायूस देख वह सशंकित नजर से उन्हें निहार रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed