फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गठबंधन प्रत्याशी की बैठक में भिड़े सपा नेता, धक्का-मुक्की

गठबंधन प्रत्याशी की बैठक में भिड़े सपा नेता, धक्का-मुक्की

Mon, 01 Apr 2019 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
गठबंधन प्रत्याशी की बैठक में भिड़े सपा नेता, धक्का-मुक्की
गठबंधन प्रत्याशी की बैठक में भिड़े सपा नेता, धक्का-मुक्की
विज्ञापन


पुरवां चौराहे पर सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की हो रही थी बैठक
कार्यालय में लगे एक नेता का बैनर फाड़कर फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गठबंधन प्रत्याशी के सम्मेलन में सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मामला गालीगलौज से बढ़कर धक्कामुक्की तक पहुंच गया। कार्यकर्ताओं ने किसी तरह बीचबचाव किया। कुछ नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में लगे एक नेता का पोस्टर फाड़कर फेंक दिया।

सोमवार को पुरवां चौराहे पर गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में बैतालपुर सेक्टर प्रभारियों और बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन चल रहा था। गौरीबाजार के कालाबन गांव निवासी एक सपा नेता सम्मेलन में अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान विधानसभा चुनाव लड़ चुके एक नेता ने कुछ टिप्पणी कर दी। इस पर विवाद हो गया। सम्मेलन को संबोधित कर रहे नेता के पक्ष में एक जाति विशेष के लोग लामबंद हो गए। दोनों पक्ष के लोगों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। यह देखकर मौके पर मौजूद गठबंधन के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। बैठक के बाद कचहरी रोड स्थित कार्यालय पहुंचे कुछ कार्यकर्ताओं ने एक नेता का बैनर फाड़कर फेंक दिया। इस बाबत सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने बताया कि आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई है। धक्कामुक्की जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed