फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लोकसभा चुनाव में अर्द्घसैनिक, पुलिस बल के साथ ड्यूटी करेगा रोडवेज

लोकसभा चुनाव में अर्द्घसैनिक, पुलिस बल के साथ ड्यूटी करेगा रोडवेज

Thu, 28 Mar 2019 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में अर्द्घसैनिक, पुलिस बल के साथ ड्यूटी करेगा रोडवेज
चुनाव में अर्द्घसैनिक, पुलिस बल के साथ ड्यूटी करेगा रोडवेज
विज्ञापन

प्रदेश भर से 3500 बसें करेंगी आम चुनाव में ड्यूटी
देवरिया डिपो से दो बसें लगी, अभी और लगाई जाएंगी
चुनाव के लिए भेजी जाने वाली बसों के लिए जारी हुए निर्देश
एक दिन में 400 किमी चलने पर रोडवेज को प्रति बस मिलेगा 21340 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। चुनाव में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, राज्य पुलिस बल, होमगार्ड व पीआरडी बलों के अंतरजनपदीय संचरण के लिए परिवहन निगम की बसों की भी ड्यूटी लगेगी। प्रदेश से करीब 3500 बसों को ड्यूटी में लगाए जाने की तैयारी है। ऐसी बसों के लिए मुख्यालय से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
देवरिया डिपो में निगम की 75 और अनुबंधित 103 बसें हैं। निगम की बसों को ही चुनावी ड्यूटी में लगनी हैं। मुख्यालय के निर्देश पर दो बसों को पुलिस लाइन में चुनावी ड्यूटी में लगा दी गई है। प्रति बस प्रतिदिन अधिकतम 400 किलोमीटर तक के उपयोग पर न्यूनतम किराया 21,340 रुपये परिवहन निगम ने निर्धारित किया है। इसमें निगम का किराया 20,324 व 1016 रुपये जीएसटी शामिल है। निर्धारित 400 किमी प्रतिदिन से अधिकतम संचालित करने पर प्रति किमी 53.35 रुपये अतिरिक्त धनराशि निगम वसूलेगा। चुनाव आयोग को बसें चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रत्येक डिपो में क्षमता के 10 प्रतिशत बसों को चुनाव ड्यूटी के लिए रिजर्व रखने का निर्देश हुआ है।
विज्ञापन

12 गुणा छह इंच साइज में लगेगा स्टीकर
चुनावी ड्यूटी में जाने वाली बसों पर 12 गुणा छह इंच साइज के स्टीकर पर सफेद पट्टी पर लाल रंग से लिखा होना अनिवार्य किया गया है। स्टीकर पर लोकसभा चुनाव 2019 एवं संबंधित बल के लिए लिखा होगा। स्टीकर बस के आगे-पीछे शीशे पर तथा दोनों साइड में बाहर की तरफ लगाए जाएंगे। क्षेत्रीय कार्यालय पर ही स्टीकर बनवा लेने का निर्देश अभी से जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देश पर मुख्यालय स्तर से बसों को चुनावी ड्यूटी में लगाने का आदेश हुआ है। डिपो की दो बसें इसमें लगा भी दी गई है। अर्द्धसैनिक या अन्य पुलिस बल के संचरण के लिए चरणबद्ध ढंग से जैसे-जैसे बसों की डिमांड होगी, वहां बसें भेजी जाएंगी।
आरवी विश्वकर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed