{"_id":"5c9a5d8ebdec2214222a84e3","slug":"111553620366-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी पर कार्रवाई के विरोध में सब्जी दुकानदारों ने बंद रखी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी पर कार्रवाई के विरोध में सब्जी दुकानदारों ने बंद रखी दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्रवाई के विरोध में दुकानदारों ने बंद रखी दुकानें
चेयरमैन के तहरीर पर दुकानदार झुनझुन पर पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। साथी पर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को सभी सब्जी की दुकानें बंद रही। लोग पूरे दिन सब्जी खरीदने के लिए भटकते रहे। सब्जी विक्रेताओं ने चेयरमैन के इशारे पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उधर, चेयरमैन ने इसे विरोधियों की साजिश करार दिया।
नगर के गांधी चौक में नगर पंचायत की ओर से सुलभ शौचालय का निर्माण होना है। इसके लिए करीब एक महीने से चेयरमैन और कुछ सब्जी दुकानदारों के बीच अनबन चल रही है। दुकानदारों का एक तबका शौचालय निर्माण से पांच दुकानों के उजड़ने की बात कह विरोध कर रहा है। वह लोग शौचालय का निर्माण रामलीला मैदान में करने की मांग कर रहे हैं। नगर पंचायत गांधी चौक में पहले से स्थित मूत्रालय को सुलभ शौचालय का रूप देकर दुकानदारों को राहत देने की दलील दे रहा है। आरोप है कि इसी मामले में 20 मार्च को चेयरमैन मौके पर पहुंच कर विवाद सुलझाने का प्रयास कर रहे थे कि कुछ दुकानदार वहां पहुंचकर दुर्व्यवहार करने लगे। चेयरमैन की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया। एक आरोपी दुकानदार झुनझुन मद्धेशिया को पुलिस ने सोमवार रात दुकान से पकड़ चालान कर दिया। इसकी जानकारी पर सब्जी विक्रेता भड़क गए। मंगलवार को इसके विरोध में अपनी दुकानें बंद रखने का एलान किया। उनका कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन उत्पीड़नात्मक रवैया अपना रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में चेयरमैन डॉ. बलराम जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत में विकास देख विपक्षी घबरा गए हैं। इस बाबत एसओ अश्वनी राय ने बताया कि चेयरमैन से कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया था। उनकी तहरीर पर कार्रवाई की गई है।