फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बिना आगणन प्रस्ताव पेश करने पर भड़के सभासद, किया हंगामा

बिना आगणन प्रस्ताव पेश करने पर भड़के सभासद, किया हंगामा

Thu, 24 Jan 2019 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
बिना आगणन प्रस्ताव पेश करने पर भड़के सभासद, किया हंगामा
बिना आगणन प्रस्ताव पेश करने पर भड़के सभासद
विज्ञापन


सभासदों के विरोध के कारण पास नहीं हो सके दो प्रस्ताव, 12 को मंजूरी
पेयजल पाइप लिकेज की समस्या के समाधान का प्रस्ताव नहीं होने पर नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। नगरपालिका बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को हंगामेदार रही। बिना आगणन के प्रस्ताव पेश करने पर सभासद भड़क गए। उन्होंने बिना लागत जाने किसी भी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देने की बात कहते हुए हंगामा किया। सभासदों के विरोध के कारण जलकल अनुभाग की ओर से क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइन मरम्मत व उपकरण क्रय करने का प्रस्ताव पास नहीं हो सका। 14वें वित्त से सफाई अनुभाग के लिए दो जेसीबी, दो स्कॉर्ट लोडर, पांच हाइड्रोलिक गाड़ी, हाइड्रोलिक ट्रिपर ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, हाथ ठेला, बेलचा आदि की खरीद के लिए स्वीकृति नहीं मिल सकी।
प्रस्तावों को लटकता देख अध्यक्ष अलका सिंह ने अगली बोर्ड बैठक में आने वाले प्रस्तावों को आगणन सहित पेश करने का आश्वासन दिया। इससे वार्ड सदस्यों के रुख नरम हुए। सदन ने बारी-बारी से 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी। इसमें शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने, पालिका के जर्जर भवनों को ध्वस्त कर नवनिर्माण कराने जैसे बड़े कार्यों को मंजूरी मिली। नए विद्युत पोलों पर एक करोड़ आठ लाख 368 रुपये की लागत से 92 वाट के 1698 एलईडी बल्ब लगाने के प्रस्ताव को सदन ने ध्वनि मात से पारित किया। वहीं कोऑपरेटिव चौराहे पर नगरपालिका की दुकान टूटने से विस्थापित दुकानदारों के लिए नई दुकान बनाने की पेशकश की।
विज्ञापन


सदन ने दिया आमदनी बढ़ाने पर जोर
नाली, सड़क निर्माण तक सिमटी नगरपालिका ने इस बार स्वयं की आमदनी बढ़ाने पर जोर दिया है। यही कारण है कि इस बार बोर्ड की बैठक में छोटे मुद्दे नगण्य हो गए। सदन में लाए गए भवन निर्माण के करोड़ों के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। इसमें वार्ड नंबर 16 मुंशी गोरखनाथ टोला में शापिंग कॉम्पलेक्स, वार्ड नंबर 18 सब्जी मंडी स्थित जर्जर पालिका की दुकानों को ध्वस्त कर बहुमंजिला कामर्शियल बिल्डिंग बनाने, वार्ड नंबर 21 अबूबकरनगर उत्तरी स्थित मीट-फीस के स्थान पर कॉम्पलेक्स, गोरखपुर रोड पर शापिंग कॉम्पलेक्स निर्माण को मंजूरी दी गई। वहीं नगरपालिका कैंपस स्थित पुराने भवन को ध्वस्त कर कामर्शियल उपयोग के लिए नया कार्यालय भवन बनाने की स्वीकृति पर विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले सभासद
वार्ड नंबर छह चकियवां के सभासद दिनेश शुक्ला ने कोऑपरेटिव में विस्थापित दुकानदारों के लिए दुकान बनाने की मांग की। नेहरू प्राथमिक विद्यालय स्थित सामुदायिक केंद्र स्थल पर विवाह भवन बनाने का प्रस्ताव दिया। वार्ड नंबर पांच सोमनाथ नगर के सभासद गोविंद चौरसिया ने सोमनाथ नगर के नाम से वार्ड में गेट बनाने की मांग की। वार्ड नंबर 25 रौनियारी मोहल्ले के सभासद आशीष गुप्ता ने नगरवासियों की सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरे खरीदने का प्रस्ताव दिया।


यह भी मौजूद रहे
नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह, प्रभारी ईओ सीताराम गुप्ता, एई राजेश कुमार, डीपीएम अनमोल रत्न सिंह, टीएस हरिश्चंद्र, काशीनाथ पाठक, पुरुषोत्तम सिंह, सभासद इसरावती देवी, रीमा देवी, श्यामसुंदर कनौजिया, अमित मिश्रा, गीता देवी, अजय सिंह, हुस्नआरा, चंद्रशेखर, सुमित गुप्ता, बेबी शाही, विनय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आशुतोष तिवारी, अजय गुप्ता, अनूप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed