{"_id":"5bc0d497bdec2269812a8038","slug":"111539363991-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे फोरलेन की धूल-मिट्टी से बीमार हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे फोरलेन की धूल-मिट्टी से बीमार हो रहे लोग
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन अधूरा, धूल-मिट्टी से बीमार हो रहे लोग
पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ा, नहीं गिराया जा रहा पानी
भटवलिया चौराहे से रुद्रपुर मोड़ तक के दुकानदार और आमलोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को पीडब्ल्यूडी विभाग पलीता लगा रहा है। शहर में फोरलेन निर्माण के लिए गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। पानी भी सड़कों पर नहीं गिराया जा रहा है। इससे उड़ रहा धूल लोगों को बीमार बना रहा है। इसकी वजह से दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित है।
करोड़ों की लागत से गोरखपुर से सलेमपुर तक फोरलेन का निर्माण हो रहा है। विभागीय सुस्ती के कारण बीच में कार्य की गति बहुत ही कम थी, लेकिन जनप्रतिनिधियों और अफसरों के चौतरफा दबाव के बाद इन दिनों निर्माण कार्य में तेजी आई है। एसपी कार्यालय से रुद्रपुर मोड़ तक बीच में कुछ दूर तक एक लेन पिच हुआ है, बाकी सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। इधर से जब वाहन गुजर रहे हैं तो धूल उड़ रहा है। सड़क के किनारे की दुकानों और मकान में लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क पर पानी तक नहीं डलवाया जा रहा है। इसे लेकर दुकानदारों में नाराजगी है। एक्सईएन डीके चौधरी ने बताया कि शहर के बाहर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। पानी का तीन टैंकर हैं जो निर्माण कार्य में लगे हैं। इसके चलते सड़क पर पानी नहीं गिर रहा है। छोटे वाले टैंकर से पानी का छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया है।
धूल से लोगों को एलर्जी की समस्या बनी रहती है। खुले में रखे गए खाद्य पदार्थों को खाने से भी लोग बीमार होंगे। स्वस्थ रहने के लिए धूल सेे बचाव जरूरी है। - डॉ. छोटेलाल जिला अस्पताल सीएमएस।
विज्ञापन
धूल से मिले निजात, रोजगार हो रहा प्रभावित
दुकानदार लल्लू जायसवाल का कहना है दुकान में बैठना दूभर हो गया है, किचन तक सड़क का धूल पहुंच रहा है। इससे बचाव के लिए दुकान का शटर बंद रखना पड़ रहा है। सड़क पर पानी भी नहीं गिराया जा रहा है, ताकि धूल से निजात मिल सके। दुकानदार रुदल सिंह ने बताया कि मनमानी तरीके से लोकनिर्माण विभाग फोरलेन का निर्माण करा रहा है। जितनी पुरानी परियोजना है। उस हिसाब से कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। विभागीय उदासीनता से सड़कों का धूल घर और दुकान में पहुंच रहा है। सैलून की दुकान चलाने वाले रमेश शर्मा ने कहा कि का शटर गिराकर कार्य करना पड़ रहा है। इसके चलते ग्राहकों का आना-जाना भी कम हो गया है। शुरू में बिछाई गई गिट्टी पर पानी गिराया गया, लेकिन इधर कुछ दिनों से छोड़ दिया गया है। इससे परेशानी बढ़ गई है। वहीं व्यवसायी सुरेश गुप्ता ने कहा शहर के अंदर फोरलेन का निर्माण आधा-अधूरा होने से दुकानदारों को काफी दिक्कत हो रही है। धूल सीधे दुकान में आ रही है। इसके चलते दुकानों में रखा सामान खराब हो रहे हैं और ग्राहक भी नहीं आ रहे हैं।