फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नवरात्र के पहले दिन शक्तिपीठों पर दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्घालु

नवरात्र के पहले दिन शक्तिपीठों पर दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्घालु

Wed, 10 Oct 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन शक्तिपीठों पर दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्घालु
नवरात्र के प्रथम दिन मां देवरही का दर्शन करने के लिए भक्तो की लगी लंम्बी कतार। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंदिरों में पूजा करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। देवरही मंदिर, राघवनगर स्थित दुर्गा मंदिर, अहिल्यापुर के अहिल्यावार, अमेठी माई मंदिर सहित अन्य शक्तिपीठों पर सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हुआ तो देर रात तक चलता रहा। मंदिरों में जयकारे लगाए जाते रहे। लोगों ने उपवास रखकर देवी से आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

नवरात्र की तैयारियों घरों में पहले से ही कर ली गईं थी। लोग घरों में देवी की प्रतिमा के सामने कलश स्थापित कर पूजा-अर्चना कर नौ दिन व्रत रखने का संकल्प लिया। उन्होंने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। शाम को भी देवी की पूजा की गई। पहले दिन घरों में शैलपुत्री की पूजा की गई। मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने भक्ति भाव से पूजन-अर्चन करने के साथ ही नारियल व चुनरी मां को चढ़ाई और आशीष मांगा। मंदिरों के बाहर का माहौल भी भक्तिमय नजर आया। फूल, चुनरी व प्रसाद सामग्री की दुकानें सजीं रहीं। जगह-जगह देवी प्रतिमाओं के पंडाल भी सजते नजर आए। उधर, भाटपाररानी के के दुर्गा मंदिर पर नगरवासियों ने पहुंचकर पूजा की। प्रतापपुर, रामपुर बाजार स्थित हदहदवा भवानी, भवानी छापर, भिंगारी बाजार, सरया ग्राम स्थित सपाती माता का मंदिर, सोहनपुर, अकटही बाजार, टीकमपार, बंगरा बाजार, पड़री बाजार, बनकटा रेलवे स्टेशन परिसर, अहिरौली बघेल सहित दर्जनों स्थानों पर स्थित दुर्गा मंदिरों पर नवरात्रि के पहले दिन से ही महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। रुद्रपुर के सहनकोट मंदिर, मां करमेल देेवी मंदिर, गोला वार्ड स्थित पहाड़सिंह देवी, लाला टोली वार्ड स्थित मां शीतला देवी मंदिर, मां तिवई भगवती, टीकर देवी मंदिर, सतकोठवा मंदिर पर लोगों ने पूजन की।
विज्ञापन


देव दर्शन पूजा समारोह की प्रस्तुति ने मोहा मन
देवरिया। साक्षात देव दर्शन पूजा समारोह के अंतर्गत देवरिया खास में लगातार 14वें वर्ष देवी दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देवी दुर्गा के रुप में निकिता यादव, खुशबू चौरसिया, शैलपुत्री रिया जायसवाल, ब्रहमचारिणी राखी गुप्ता, चंद्रघटा रिमझिम जायसवाल, कुष्मांडा अलका यादव, स्कंदमाता निधि मौर्या, कात्यायनी श्रेया मद्घेशिया, कालरात्रि ज्योति भारती, महागौरी मुस्कान एवं वैष्णवी यादव, सिद्धिदात्री अदिती पांडेय, अमृता, श्रेया व प्रिया, विष्णु भगवान आदर्श श्रीवास्तव, लक्ष्मीजी अनु यादव, शंकरजी तेजस गुप्ता, मां पार्वती अराध्या विश्वकर्मा, गणेशजी अजय यादव, ब्रह्माजी आदित्य यादव, हनुमानजी आयुष श्रीवास्तव, दैत्यराज के रुप में संदीप यादव, शिवम जायसवाल, जीतू यादव, सनिधि मौर्या ने अपनी प्रस्तुति से सबको भाव विभोर कर दिया। आयोजक गिरिजा शंकर यादव ने बताया कि 10 से लेकर 15 अक्तूबर तक यहीं बच्चे विभिन्न देवी-देवताओं के विभिन्न रूपों को शाम सात से लेकर रात्रि 10 बजे तक दर्शाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed