फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आवासीय भवनों पर दो रुपये ही लगेगा विकास शुल्क

आवासीय भवनों पर दो रुपये ही लगेगा विकास शुल्क

Tue, 18 Sep 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
आवासीय भवनों पर दो रुपये ही लगेगा विकास शुल्क
आवासीय भवनों पर लगेगा दो रुपये विकास शुल्क
विज्ञापन


डीएम ने घटाई दरें, व्यावसायिक भवनों के लिए चार रुपये निर्धारित
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर वासियों का विरोध कामयाब रहा है। शहरी क्षेत्र में नक्शा पास कराने पर लगने वाला विकास शुल्क की दरें घटा दी गई है। अब आवासीय भवनों पर दो रुपये प्रति वर्ग मीटर और व्यावसायिक भवनों के लिए चार रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से विकास शुल्क लिया जाएगा। हालांकि यह दर भी पूर्व के सापेक्ष दोगुना है। पहले एक रुपये प्रति वर्ग फीट की दरें विकास शुल्क के रुप में निर्धारित थी।
शहरी क्षेत्र में भवन नक्शा पास करने पर लगने वाला विकास शुल्क 25 अगस्त को डीएम ने 37.17 रुपये प्रति वर्ग फीट कर दी थी। इसके बाद इसका चौतरफा विरोध शुरू हो गया था। अधिवक्ताओं ने हड़ताल शुरू कर दी थी, जबकि विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन देकर इसे कम करने की मांग की थी। विनियमित क्षेत्र प्राधिकारी की बैठक में इसे कम करने पर सहमति बनी है। नई दरों के अनुसार आवासीय निर्माण के लिए दो रुपये प्रति वर्ग फीट व गैर आवासीय निर्माण के लिए चार रुपये प्रति वर्ग फीट की दर निर्धारित की है। इन दरों को 15 सितंबर से प्रभावी किया गया है।
विज्ञापन


शुल्क घटाने पर खुशी, डीएम के रुख पर नाराजगी
देवरिया। दी कलेक्ट्रेट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को अधिवक्ता कक्ष में हुई। इसमें शहरी क्षेत्र में भवन मानचित्र स्वीकृत के बदले लिए जाने वाले विकास शुल्क की दरें घटाने पर संतोष जताया गया। हालांकि अधिवक्ताओं के प्रस्ताव की अनदेखी कर राजनीतिक दलों की बात को प्रमुखता देने पर नाराजगी जताते हुए 19 सितंबर को डीएम कोर्ट के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष रामनगीना यादव ने कहा कि विकास शुल्क में वृद्धि का मामला सबसे पहले कलेक्ट्रेट बार ने उठाया था। डीएम से मिलकर इसे घटाने की मांग की थी। करीब 15 दिनों से न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध भी जताते आ रहे हैं। विकास शुल्क की दरों को कम तो किया गया, लेकिन इसके लिए सदर विधायक जन्मेजय सिंह व भवन मानचित्र संघ की आपत्ति को कारण माना गया है। इससे साफ जाहिर है कि जिला प्रशासन के लिए अधिवक्ताओं की हड़ताल को कोई मतलब नहीं है। अधिवक्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके विरोध में संघ ने सर्वसम्मति से 19 सितंबर को डीएम कोर्ट के बहिष्कार का निर्णय लिया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, सचिव राकेश मिश्र, बृजेश सिंह, संत शरण तिवारी, उमापति, इम्तियाज अहमद, रमेश चंद्र पांडेय, राणाप्रताप सिंह, अखिलेश चंद्र राव आदि मौजूद रहे। उधर, जिला कलेक्ट्रेट बार ने भी बैठक कर विकास शुल्क में कमी के फैसले को सराहा और हड़ताल वापस लेने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed