फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सलेमपुर और रामपुर कारखाना में बनेगा अस्पताल

सलेमपुर और रामपुर कारखाना में बनेगा अस्पताल

Sun, 16 Sep 2018 11:05 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर और रामपुर कारखाना में बनेगा अस्पताल
सलेमपुर और रामपुर कारखाना में बनेगी नई पीएचसी
विज्ञापन

विशेष सचिव ने जिला प्रशासन को जमीन चिह्नित करने के लिए लिखा पत्र
जिले की अनुश्रवण समिति के माध्यम से निशुल्क जमीन की करनी है तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सलेमपुर और रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में दो सरकारी अस्पतालों का निर्माण होगा। उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव नर्वेद सिंह ने जिले की अनुश्रवण समिति को जमीन की तलाश के लिए पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं। शर्त है कि जिस जमीन को चिह्नित किया जाएगा। वह ग्रामसभा की या निशुल्क होनी चाहिए।
घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की कोशिश में सरकार जुटी है। सीएचसी के अंतर्गत गांवों में बने बंद पड़े पीएचसी को चालू कर और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 82 विधानसभा क्षेत्रों में नई पीएचसी का निर्माण कराने के लिए 14 सितंबर को घोषणा की थी। इसमें देवरिया के सलेमपुर और रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र भी शामिल हैं। दोनों विधान सभा क्षेत्रों में अस्पताल की जरूरत भी थी। प्रदेश सरकार के विशेष सचिव ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर अस्पताल निर्माण के लिए जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट मांगी है। डीएम के माध्यम से सलेमपुर और सदर तहसील प्रशासन को जमीन की तलाश करने के लिए पत्र भेजा है। शर्तों के अनुसार सरकारी या निशुल्क जमीन की तलाश करनी है, यहां पर चार पहिया वाहन जाने के लिए सड़क की उपलब्धता होनी चाहिए। डीएम अमित किशोर ने बताया कि जमीन चिह्नित करने के लिए तहसील प्रशासन को निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन


फोटो
मारवाड़ी युवा मंच ने दान किया 93 यूनिट रक्त
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में आयोजित हुआ शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की जिला इकाई ने रविवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में उत्साही 93 युवाओं ने रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने का प्रण लिया। कई महिलाओं-युवतियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन बाबूलाल मित्तल व व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्यामसुंदर मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने आयोजन की सराहना की। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय कुमार ने कहा कि एक यूनिट ब्लड से चार लोगों की जान बचाई जा रही है। ऐसे आयोजनों से मारवाड़ी युवा मंच समाज में सक्रिय और सराहनीय कार्य कर रहा है। अन्य संगठनों को भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाने की जरूरत है। शिविर के दौरान पहुंचे उमानगर निवासी श्रीराम सिंह को बेटे बिट्टू के लिए रक्त की जरूरत थी। समाज के युवाओं ने आगे बढ़कर उन्हें रक्त उपलब्ध कराया। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव अखिलेंद्र शाही, मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक कमानी, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एससी सिंह, सौरभ अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सचिन, रोहित, अजय नांगलिया, हेमंत बूड़ाकिया, विष्णु भगत, पीयूष अग्रवाल, सूरज जोशी, नवनीत, कन्हैया, नवीन, रंजना केजरीवाल, श्रुति कानोडिया, रिना अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, श्रेया अग्रवाल, पायल अग्रवाल, सुनीता यादव, मुरारी खेतान, मुकेश लाठ, सज्जर केजरीवाल, विकास पोद्दार, नीरज राय, मयंक सरावगी, अनूप लाडिया, काजू वर्मा, विवेक कुशवाहा, दिवाकर चौबे, शिवम मित्तल, विकास कानोडिया, मेराज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed