फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया

दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कियाc

Thu, 30 Aug 2018 10:43 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में राज्य कर्मचारियो ने दूसरे दिन भी धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट में धरना दिया। स्कूलों में शिक्षकों की चाकबंद हड़ताल रही। कलेक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारी-अधिकारी ने एकजुट होकर वन नेशन-वन पेंशन का संदेश दिया है। अब यह संघर्ष नहीं रुकेगा। अशोक पांडेय ने कहा कि पेंशन हमारी गाढ़ी कमाई का हिस्सा है। इस पाने के लिए हर कोशिश की जाएगी। हेमा त्रिपाठी ने कहा कि इस लड़ाई में महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं रहेंगी। धरने में महेंद्र, शिवाजी राय, केएन राय, रामदेव प्रसाद, मारकंडेय तिवारी, अयोध्या पटेल, सुरेश यादव, डॉ. सत्यप्रकाश सिंह, नलिनी रंजन तिवारी, रमेश प्रताप यादव, ऋषिकेश जायसवाल, नित्यानंद यादव, शीला चतुर्वेदी, मृदुला मिश्र, नीलम देवी, बीडी दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिक्षकों और कर्मचारियों ने दिया धरना
सलेमपुर। तहसील परिसर में दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने धरना दिया। धरने में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष बृजेश द्विवेदी, शाकिर अली, संतोष वर्मा, अन्नू सिंह, हृदयेश द्विवेदी, देवेंद्र कुमार, राजन सिंह, मारुति नंदन मिश्र, अनिल यादव, प्रेमशंकर मिश्र, श्याम नरायण पाठक, जितेंद्र मिश्र, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। पिपरा रामधर के गौतम इंटर कॉलेज के शिक्षक-कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। इसमें गिरजेश सिंह, श्रवण वर्मा, सुभाष राम, हरेराम पासवान, तेज बहादुर, अनिल सिंह, तेज नारायण राव आदि मौजूद रहे। वहीं लार में गोविंद मिश्र प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष की देखरेख में पूरे ब्लॉक में चाक डाउन हड़ताल रहा। इसके अलावा स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज लार के शिक्षक-कर्मचारी दूसरे दिन भी कार्यों से विरत रहे। प्राचार्य डॉ. जीवन दर्शन दीक्षित, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. रामसूरत, उपाध्यक्ष डॉ. विवेक सिंह, शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री डॉ. गिरीश पांडेय डॉ. अटल द्विवेदी, हेमंत मिश्रा, डॉ. वीएन त्रिपाठी, रमेश यादव, फिरोज लारी, हरेराम यादव, मुन्ना गोंड, विश्वनाथ गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन
बरहज/भाटपाररानी। पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर तहसील कर्मचारियों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान नंदलाल तिवारी, राजनारायन प्रसाद, घनश्याम यादव, दिलीप शुक्ला, धर्मप्रकाश सिंह, उपेंद्र कुमार, रामनाथ प्रसाद, अंगरेश नाथ तिवारी, मुमताज अंसारी, सुमन शर्मा, सुमन शुक्ला, बसंती राय, ममता भारती, गीता यादव सहित मौजूद रहीं। मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज के शिक्षकों-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी दूसरे दिन कॉलेज में आंदोलन किया। उधर, बरहज तहसील परिसर में घोषित तीन दिवसीय धरने के दूसरे दिन भी प्राथमिक शिक्षक संघ धरने पर रहे। बीआरडी बीडी पीजी कॉलेज आश्रम के शिक्षक चाक डाउन पर रहे। विरोध-प्रदर्शन में जगत नारायण त्रिपाठी, सुनील यादव, प्राचार्य डॉ.शिवानंद गुप्त, डॉ.अजय मिश्र, अरविंद त्रिपाठी, ओमप्रकाश शुक्ल, विनोद दीक्षित, राजनाथ, मनोज, योगेन्द्र, देवेश, सुजीत प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed