फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सपाइयों ने फूंका पेट्रोलिय मंत्री का पुतला

सपाइयों ने फूंका पेट्रोलिय मंत्री का पुतला

Wed, 13 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
सपाइयों ने फूंका पेट्रोलिय मंत्री का पुतला
सपा कार्यकर्ताओ ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सपाइयों ने रसोई गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि के विरोध में पोस्टमार्टम चौराहे पर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला जलाया। सपा नेता विजय रावत और समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में पोस्टमार्टम चौराहे पर पहुंचे और पुतला जलाया।
विज्ञापन

सपा नेता विजय रावत ने कहा कि रसोई गैस की कीमत में वृद्धि गरीबों, मजदूरों, किसानों और आम जनता का कमर तोड़ने का कार्य करेगी। इस वृद्धि से साबित हो गया है कि केंद्र की भाजपा सरकार जनविरोधी है। मनोज यादव ने कहा कि यदि भाजपा सरकार गैस मूल्य वृद्धि वापस नहीं लेती है तो कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य होंगे। सयुस के पूर्व प्रदेश सचिव संगम यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर फेल हो चुकी है। हाल ही में भटनी क्षेत्र में नाबालिग से रेप की घटना हुई, लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम है। यदि पुलिस प्रशासन दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रणवीर यादव, सचिन यादव, शुभम वर्मा, संजीव यादव, बलवंत यादव, इमरान खान और प्रभाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed