{"_id":"5a315c8b4f1c1ba12d8b865e","slug":"111513184395-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई शहरी सरकार के लिए आसान नहीं डगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई शहरी सरकार के लिए आसान नहीं डगर
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
रामनाथ देवरिया उत्तरी मुहल्ले में मकानो के सामने जमा नाली का गंदा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। नई शहरी सरकार के लिए डगर आसान नहीं है। जिस उम्मीद से जनता ने चेयरमैन अलका सिंह को दोबारा गद्दी सौंपी, उतनी ही उनसे आशा है। शहर में समस्याओं का अंबार है। मोहल्लों की गलियां खराब हैं। घरों के सामने नाली का पानी जमा हैं। गंदे पानी से बचने के लिए लोग ईंट रखकर आते-जाते हैं, ताकि कपड़े खराब न हों। कुछ सड़कें तो इतनी अधिक जर्जर हो गई हैं कि स्कूल वैन के डगमगाने से सवार बच्चे एक-दूसरे के ऊपर गिर जाते हैं।
पहले बात उमानगर मोहल्ले की। इस मोहल्ले के भीतरी इलाके में पक्की सड़कें हैं ही नहीं, नालियां टूट चुकी हैं। गंदा पानी सड़कों पर बहता है। मोहल्ले के लोग कई बार नगर प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं। मगर सुनवाई नहीं हो रही है। वीरेंद्र यादव के घर के सामने सड़क टूट चुकी है। नाली के पानी से सड़क लबालब है। वत्स कुंज के सामने लगा इंडिया मार्का टू हैंडपंप खराब है, उसका हैंडल गायब है। मोहल्ले के लोग निकाय चुनाव से पहले इसके समाधान के लिए प्रयासरत हैं। निकाय चुनाव से पहले उमानगर वार्ड-15 में आता था। अब 22 हो गया है। इस वार्ड के सदस्य ऋषि यादव निर्वाचित हुए हैं। लोगों को उम्मीद है कि समस्या का समाधान हो जाएगा। सबसे अधिक तकलीफ में रामनाथ देवरिया उत्तरी के लोग हैं। एक खाली प्लाट तालाब बन गया है। इसके सामने रहने वाले लोग दुर्गंध से परेशान हैं। गली की सड़क को मेन सड़क के मिलने वाली जगह पर बीचोबीच बिजली का पोल लगा है। नाली के ऊपर रखे स्लैब टूट चुके हैं। थोड़ी सी चूक होते ही लोग चोटिल हो जाते हैं। वार्ड-दो नंबर के भीतरी इलाके की हालत तो बेहद खराब है। न तो जल निकासी की व्यवस्था है न ही सड़कें सही हैं। शोभा तिवारी के घर के सामने बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इस मार्ग पर दो पहिया वाहन चालक जैसे-तैसे तो निकल जाते हैं, मगर चार पहिया वाहनों को हिचकोले खाने पड़ते हैं।
पाइप लाइन डालकर छोड़ दी सड़क
शहर में नए बसे मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। ठेकेदार ने मजदूरों ने बहुत से स्थानों पर पाइप लाइन तो डाल दिया है, लेकिन खोदी गई सड़कों को वैसे ही छोड़ दिया है। ऐसे में मोहल्ले के लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। वार्ड-दो में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क को ठीक करने के लिए सिर्फ एक मजदूर को लगाया गया है। नए बसे रामनाथ दक्षिण में समस्याओं का अंबार है। कुछ लोगों के घर तक जाने के लिए सड़क है। अधिकांश मिट्टी की सड़कें हैं। बरसात के दिनों में इस मोहल्ले के लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
शहर में एक मात्र बेहतर पार्क
वीकेंड में बच्चों के मौज-मस्ती के लिए सिर्फ एक बेहतर पार्क है। न्यू कॉलोनी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क के सुंदरीकरण का कार्य इसी साल पूरा हुआ है। 8912521 लाख रुपये की लागत हुए पार्क के सुंदरीकरण के बाद इसमें आने-जाने वालों की संख्या बढ़ी है।
शहरवासी बोले, दूर हो समस्याएं
दोबारा कुर्सी संभालने वाली अलका सिंह से शहरवासियों को ढेरों उम्मीद हैं। उनका कहना है कि नवनिर्वाचित चेयरमैन शहर की हर गलियों से वाकिफ हैं। चुनाव के दौरान हर क्षेत्र में वोट मांगने गई थीं। लोग समस्याओं से रूबरू कराने के लिए उन्हें मौके पर भी ले गए थे। उमानगर निवासी वीरेंद्र यादव ने कहा कि मोहल्ले की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। जगह-जगह नालियों का गंदा पानी सड़कों पर आ गया है। गंदे पानी से होकर गुजरना लोगों की मजबूरी है। कई बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। अलीनगर के मोहम्मद आसिफ ने बताया कि उनके मोहल्ले में भी समस्याओं का अंबार है। रामनाथ देवरिया उत्तरी की वंदना देवी ने कहा कि घर के सामने प्लाट में कई साल से गंदा पानी जमा है। नगर पालिका प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं होती है, लेकिन कर्मचारी टैक्स वसूलने आ जाते हैं। वार्ड-दो के राकेश त्रिपाठी ने कहा कि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है।
हर समस्याओं का होगा समाधान : अलका
देवरिया नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि अभी एक दिन हुआ है शपथ ग्रहण किए। शहर की समस्याओं से वाकिफ हूं। एक-एक कर सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। पिछले कार्यकाल में शहर के विकास के लिए कार्य किया गया था, इस बार भी होगा। जनता से जिस विश्वास के साथ मौका दिया है, उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगी। पेयजल और सड़क उनकी प्राथमिकता में है।