फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   धान क्रय केंद्रों पर ताला, भटक रहे किसान

धान क्रय केंद्रों पर ताला, भटक रहे किसान

Mon, 11 Dec 2017 11:24 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
धान क्रय केंद्रों पर ताला, भटक रहे किसान
सलेमपुर ब्लॉक के बंद पड़ा धान क्रय केंद्र - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। अफसरों और क्रय केंद्र प्रभारियों की मनमानी के चलते किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। किसान औने-पौने कीमत पर बिचौलियों के जरिए गाढ़ी कमाई बेचने को मजबूर हैं। किसानों की पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है। भटनी में एक माह से धान की खरीद बंद पड़ी है।
विज्ञापन

सलेमपुर के एसएमआई कार्यालय को धान क्रय केंद्र बनाया गया है। यहां किसानों का धान खरीद में टालमटोल किया जा रहा है। बभनौली पांडेय गांव के किसान वीरेंद्र पांडेय, रमेश, राधारमण पांडेय करीब 20 दिनों से धान बेचने के लिए क्रय केंद्र का चक्कर काट रहे हैं। तीन दिन पहले राधारमण पांडेय धान लेकर पहुंचे थे। मौजूद कर्मचारी ने पल्लेदारों की कमी बताकर लौटा दिया। जिम्मेदारों की लापरवाही से किसान क्रय केंद्रों पर धान नहीं बेच पा रहे हैं। पड़री बाजार के किसान अखिलेश पांडेय ने बताया कि साधन सहकारी समिति डुमवलिया को क्रय केंद्र बनाया गया है। सचिव ताला बंद कर गायब रहते हैं। इस कारण किसानों की धान खरीद नहीं हो रही है। भटनी में एसएमआई कार्यालय को क्रय केंद्र बनाया गया है। गोदाम में जगह नहीं होने के कारण सड़क के किनारे किसानों से खरीदा गया धान रखा गया है। सल्लहपुर गांव के किसान अनुज राय ने बताया कि एक माह तक क्रय केंद्र का चक्कर लगाया, लेकिन धान नहीं खरीदा गया। करीब 70 क्विंटल धान बिचौलिए को बेचना पड़ा। बनकटा शिव गांव निवासी संतोष यादव बीस दिनों से धान बेचने के लिए क्रय केंद्र पर जा रहे हैं। 16 दिसंबर के बाद एसएमआई ने धान खरीदने को कहा है। डिप्टी आरएमओ जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि धान खरीद में लापरवाही बरतने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई होगी। भटनी में खरीदे गए धान से बने चावल को एफसीआई ने नमूना के आधार पर रिजेक्ट कर रहे हैं। इसलिए वहां पर खरीद बंद है, बहुत जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


अभी तक 2100 क्विंटल धान की खरीद हुई है। गोदाम में जगह नहीं होने के कारण सड़क के किनारे धान रखा गया है। रात में इसकी निगरानी करानी पड़ रही है। इसलिए किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कुमार, एसएमआई भटनी

रामपुर बुजुर्ग, रामपुर बछउर साधन सहकारी समिति का चार्ज मेरे पास है। इसलिए क्रय केंद्र समय से नहीं खुलता है और धान की खरीद नहीं हो रही है। इससे विभागीय अफसरों को अवगत करा दिया गया है।
रामेश्वर पांडेय, सचिव डुमवलिया

73 केंद्रों पर हो रही धान की खरीद
एक नवंबर से जिले के 59 धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हुई थी। बाद में शासन के आदेश पर 63 किया गया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही के निर्देश पर 73 क्रय केंद्र खोले गए हैं। सभी केंद्रों पर धान की खरीद हो रही है।


शिकायत पर पहुंचे अफसर
पथरदेवा ब्लॉक में क्रय केंद्रों की धान खरीद का हाल अफसरों ने सोमवार को जाना। किसानों की शिकायत पर पहुंचे पीसीएफ के गोरखपुर आरएमओ, जिला प्रबंधक आरएम और डिप्टी आरएमओ ने क्रय केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed