फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हाथी-घोड़े के साथ निकली यातायात जागरूकता रैली

हाथी-घोड़े के साथ निकली यातायात जागरूकता रैली

Wed, 29 Nov 2017 10:56 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
हाथी-घोड़े के साथ निकली यातायात जागरूकता रैली
राजकीय इंटर कॉलेज से यातायात जगरूक्ता रैली में शामिल एनसीसी के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। हाथी-घोड़े के साथ यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूली बच्चों के हाथों में यातायात नियमों लिखी तख्तियां थीं। बच्चे बैंडबाजे की धुन पर कदमताल मिला रहे थे। यातायात माह के आखिरी दिनों में पुलिस प्रशासन की ओर से रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली की शुरुआत राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से बुधवार की सुबह हुई। यहां से शुरू हुई रैली जलकल रोड, पोस्टमार्टम चौराहा, कचहरी चौराहा से होते हुए डीएम आवास होकर पुन: राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची। सबसे आगे तीन घोड़े थे, फिर एक हाथी थी। हाथी-घोड़ों पर भी यातायात के प्रति जागरूक करने वाले स्लोगन लिखे बैनर लगे थे। शहर की यातायात व्यवस्था की कमान संभाल रहे टीएसआई रामवृक्ष यादव की जीप सबसे आगे हूटर बजाते हुए चल रही थी। रैली के जरिए नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। बाइक चलाते वक्त हेलमेट और कार चलाते वक्त सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए। अधिकांश दुर्घटनाओं में यह सुनने को मिलता है कि बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। सिर में गंभीर चोट के कारण ही दुर्घटनाओं में लोगों की सबसे ज्यादा मौत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed