फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सरकारी कार्यालयों में रहा छुट्टी जैसा माहौल

सरकारी कार्यालयों में रहा छुट्टी जैसा माहौल

Thu, 26 Oct 2017 10:22 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों में रहा छुट्टी जैसा माहौल
देवरिया। छठ महापर्व पर भले ही सरकारी छुट्टी नहीं हुई, लेकिन जिले के अधिकांश कार्यालयों में छुट्टी जैसा माहौल देखने को मिला। चूंकि देवरिया बिहार से सटा है, इस लिहाज से यहां यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। महिलाएं छठ मईया की व्रत रखती हैं तो उनके परिजन उनका हाथ बंटाते हैं। इसीलिए गुरुवार को कार्यालयों में रौनक गायब थी। अधिकांश टेबल खाली थे। फरियादियों की भीड़ भी न के बराबर थी। दोपहर बाद सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

चार दिन के इस पर्व पर देवरिया जिले में जगह-जगह घाट सजाए जाते हैं। महिलाएं निराजल व्रत रखकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। इसके अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत की पूर्णाहुति की जाती है। चूंकि यह व्रत बेहद कठिन है, इसलिए घर के अन्य सदस्य भी व्रती महिलाओं का हाथ बंटाते हैं। पतियों की भूमिका अहम होती है। यही वजह रही कि गुरुवार को सरकारी कार्यालयों में छुट्टी जैसा माहौल देखने को मिला। हालांकि माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों में छुट्टी कर दी गई थी। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, कृषि विभाग, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, सीएमओ कार्यालय, एसपी कार्यालय आदि कार्यालयों में अन्य दिनों की अपेक्षा गुरुवार को अधिकारियों की कर्मचारियों की उपस्थिति कम रही। शहर की सड़कें भी दोपहर बाद सूनी हो गईं। सभी लोग छठ महापर्व की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन


डीएम और एसपी ने घाटों का निरीक्षण किया
देवरिया। डीएम सुजीत कुमार और एसपी राकेश शंकर ने गुरुवार की दोपहर में शहर के घाटों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी सबसे पहले हनुमान मंदिर पोखरे पर पहुंचे। वहां की गई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद परमार्थी पोखरे का भी निरीक्षण किया। इन दोनों स्थानों पर व्रती महिलाओं की सर्वाधिक भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी पर मुस्तैद रहे पुलिसकर्मी
देवरिया। छठ घाटों पर भले ही शाम को ढलते सूर्य को व्रती महिलाओं ने अर्घ्य दिया हो, लेकिन सुबह से ही शहर के घाटों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई थी। महिला पुलिसकर्मियों की संख्या अधिक थी। हनुमान मंदिर पोखरे पर निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे ड्यूटी से तभी हटेंगे जब छठ महापर्व पर उगते सूर्य को अर्घ्य दे दिया जाए।


सीसीटीवी कैमरे भी लगे
देवरिया। हनुमान मंदिर और परमार्थी पोखरे पर व्रती महिलाओं की जुटने वाली अधिक भीड़ के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। सादे वेश में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed