फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लेखपालों ने तहसील दिवस का किया बहिष्कार

लेखपालों ने तहसील दिवस का किया बहिष्कार

Tue, 17 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
लेखपालों ने तहसील दिवस का किया बहिष्कार
देवरिया। लेखपालों ने मांगों को लेकर तहसील दिवस का बहिष्कार कर मंगलवार को प्रदर्शन किया। इसकी वजह से तहसील दिवस में आए राजस्व के मामलों का निस्तारण नहीं हो सका। निर्णय लिया कि मांग पूरा नहीं होने तक लेखपाल आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र नहीं बनाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री बृजेश लाल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार लेखपालों के साथ भेद भाव कर रही है। लंबे समय से चल रही मांगों पर विचार करने के बजाए टाल रही है। लेकिन लेखपाल चुप बैठने वाले नहीं है। राजनाथ राय ने कहा कि संगठन ग्रेड पे-2800 बढ़ाने, इच्छा अनुसार लेखपालों को अपने जिले में तैनाती करने और वेतन विसंगतियों को दूर करने को लेकर संघर्ष चल रहा है। लेखपालों ने बाद में एसडीएम राकेश सिंह को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान रमानंद पाल, राधेश्याम दूबे, अमरजीत, संतोष कुमार, नागेश पति त्रिपाठी, अमरेंद्र नाथ तिवारी, हरिश्चंद्र पांडेय, राजकुमार आदि मौजूद रहे। वहीं सलेमपुर में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय के नेतृत्व में लेखपालों ने तहसील में धरना दिया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष अवधेश दूबे, सुनील श्रीवास्तव, अश्वनी पांडेय, राम प्रसाद पांडेय, गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed