{"_id":"59e63a2a4f1c1b6e548b7ce5","slug":"111508260394-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप की चपेट में आया युवक, मौत
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह जीप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। लोगों ने जीप चालक को दौड़ाकर कोटवा के पास पकड़ लिया। थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। नाराज लोगों ने थाने में हंगामा किया। देवरिया-कसया मार्ग पर जाम भी लगाया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा के अंबेडकर वार्ड निवासी 17 वर्षीय संजीव बाइक से पेट्रोल पंप पर तेल लेने गया था। तेल लेकर वह घर लौट रहा था। देवरिया की तरफ से आ रही जीप ने उसे सामने से टक्कर मार दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर 15 मिनट तक देवरिया-कसया जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर हटाया। संजीव सुरौली पैकौली का मूल निवासी है। रामपुर कारखाना में ननिहाल में रामानंद के यहां नवासे पर रहता है। मौत की सूचना के बाद माता माया देवी, पिता राजकुमार और भाई रंजीत भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोग दहाड़े मारकर रो रहे थे।