{"_id":"59ac3c0e4f1c1b726a8b48a1","slug":"111504459790-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने खटखटाया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने खटखटाया घर
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जनता की समस्याएं सुनने पुलिस अब उनके घर पहुंचेगी। रविवार को अवकाश के दिन सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने हनुमान मंदिर के आसपास लोगों के घर का दरवाजा खटखटाया। बाहर निकले लोगों से समस्याएं पूछीं। पुलिस ने बेसहारा लोगों के डॉक्टर की पर्ची और घरेलू गैस की पर्ची कटाने की भी जिम्मेदारी ली। कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
एसपी राजीव मल्होत्रा के निर्देश पर कम्युनिटी पुलिसिंग की शुरुआत की कई है। इस कार्यक्रम के तहत पुलिस डोर-टू-डोर जाकर जनता की समस्याएं सुनेगी। शहर पुलिस ने घर-घर दस्तक देकर लोगों से समस्याएं जानी और उन्हें दूर किया। साथ ही अपना नाम और नंबर नोट कराया। रविवार को शहर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव, साइबर क्राइम प्रभारी विजय श्रीवास्तव तथा उपनिरीक्षक अश्विनी तिवारी टीम के साथ हनुमान मंदिर पहुंचे और वहाँ मौजूद नागरिकों से मुलाकात की। मंदिर के पुरोहित राजेश नारायण ने पोखरे से मछलियां मार ले जाने की शिकायत की। कोतवाल ने पोखरे की निगरानी के लिए एक पुलिस कर्मी तथा एक होमगार्ड को तत्काल तैनात कर दिया। इसके बाद टीम मीना देवी के घर पहुंची। उन्होंने बताया कि कई दिनों से तबीयत खराब है। नंबर न लग पाने के कारण डॉ. गिरीश नारायण गुप्ता को नहीं दिखा पा रही हूं। पुलिसकर्मी ने पर्ची लगवाने की जिम्मेदारी ली। टीम को एक मकान में ताला बंद मिला। कोतवाल ने वहां गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। भ्रमण के दौरान पुलिस ने सूरजदेव प्रसाद जायसवाल, गुड्डू वर्मा, सूरज सागर मद्धेशिया, सत्येंद्र कुमार जायसवाल समेत दर्जनों लोगों के घर पहुंच उनका हाल जाना।