{"_id":"596116694f1c1bbb788b4644","slug":"111499534953-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बारिश में उखड़ गई सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बारिश में उखड़ गई सड़कें
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का जरूर फरमान जारी किया। लेकिन गिट्टी, बोल्डर के अभाव में आज भी कई सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। जिन सड़कों की मरम्मत हुई वह पहली बारिश में उखड़ गई। इसके चलते लोगों में गहरी नाराजगी है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का फरमान जारी हुआ। काम भी शुरू हो गया। लेकिन तय वक्त बीतने के बाद भी अधिकांश सड़कों की मरम्मत नहीं हो सका। ठेकेदारों ने जल्दबाजी में मानक की अनदेखी कर जिन सड़कों का मरम्मत कराया है। वह उखड़ने लगी है। नवलपुर से लार जाने वाली सड़क पर सफर करना राहगीरों के खतरनाक साबित हो रहा है। सड़क की दोनों तरफ पटरियां नहीं है और गड्ढों में बारिश का पानी जमा हो गया है। इसके चलते बाइक और साइकिल सवार लोगों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है। सहजौर और नवलपुर चौराहे पर मरम्मत कराई गई सड़क उखड़ गई। इसके अलावा लार से पिंडी जाने वाली सड़क का मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो सका है। लेकिन बारिश में पिपरा चौराहा तालाब बन जाता है। इसके कारण स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों को दिक्कते झेलनी पड़ रही है। लोगों ने नवलपुर से लार तक सड़क के किनारे पटरी का निर्माण कराने और गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है। इस बाबत लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के एक्सईएन आरके चौधरी ने बताया कि बारिश के चलते सड़कें उखड़ी होगी। इसे ठीक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन