फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बारिश से जूनियर हाईस्क्ल का भवन घंसा

बारिश से जूनियर हाईस्क्ल का भवन घंसा

Wed, 05 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बारिश से जूनियर हाईस्क्ल का भवन घंसा
एकौना। पांच साल पहले बना हौली बलिया का जूनियर हाईस्कूल बरसात की पहली बारिश भी झेल नहीं पाया। मूसलाधार बारिश से स्कूल का मुख्य भवन बुधवार को धंसने लगा। भवन का बारजा गिरते ही स्कूल पर कार्यरत शिक्षक बच्चों को लेकर अतिरिक्त कक्ष में चले गए। भवन धंसने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन

हौली बलिया गांव में वर्ष 2011 में जूनियर हाईस्कूल के भवन का निर्माण कराया गया था। मंगलवार को बारिश के दौरान स्कूल का बारजा गिरने लगा। बुधवार को मूसलाधार बारिश में पूरा भवन धंसने लगा। स्कूल का भवन जमीन में धंसता जा रहा है। भवन के पिलर टूट रहे हैं। दो चार दिन ऐसे ही बारिश हुई तो पूरा भवन धराशायी हो सकता है। स्कूल परिसर में बने अतिरिक्त कक्ष से भी पानी टपक रहा है। जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक संतोष यादव ने बताया भवन धंसने से बच्चों को अतिरिक्त कक्ष में शिक्षा दी जा रही है। भवन की हालत की सूचना विभाग को दे दी गई है। इस बाबत खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि भवन में बच्चों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। भवन निर्माण के गुणवत्ता की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed