{"_id":"5953e0084f1c1b9b798b48cd","slug":"111498669064-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीबाजार में धार्मिक भूमि को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरीबाजार में धार्मिक भूमि को लेकर विवाद
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीबाजार। लबकनी में कब्रिस्तान और देवभूमि को लेकर विवाद में तनाव व्याप्त हो गया। एसडीएम, सीओ रुद्रपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों की मौजूदगी में वार्ता हुई। इसके बाद मामला शांत हो गया।
लबकनी के सटे उत्तर पोखरे के किनारे एक कब्रिस्तान है। इससे सटे चिनगी बाबा का चबूतरा है। बुधवार की सुबह कुछ लोग एक व्यक्ति को 10 बजे दफन करने जा रहे थे। चिनगी बाबा के स्थान का निर्माण चल रहा था। आरोप है कि मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने चबूतरे को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जबकि मुस्लिम समुदाय का दावा है कि कब्रिस्तान की जमीन में निर्माण कराया जा रहा है। दूसरे पक्ष का कहना है कि इस मामले को लेकर ग्राम प्रधान के दरवाजे पर पंचायत हुई। लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनी। इसके बावजूद निर्माण कराया जा रहा था। यह सूचना पाकर रुद्रपुर के तहसीलदार घनश्याम प्रसाद पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ बृजेश सिंह और नायब तहसीलदार ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कराई गई। गांववालों ने बताया कि चिनगी बाबा का स्थान कई सौ साल पुराना है। कब्रिस्तान की बाउंड्री अलग जगह पर है। एसडीएम ने निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया। अवरोध डालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।