फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   इंजीनियर के अंतिम यात्रा में उमड़े लोग

इंजीनियर के अंतिम यात्रा में उमड़े लोग

Wed, 28 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
इंजीनियर के अंतिम यात्रा में उमड़े लोग
बघौचघाट। इंजीनियर कृष्णमुरारी मिश्र की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। छोटी गंडक नदी के कुशहरी घाट पर लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सभी लोग इंजीनियर के कार्य और व्यवहार की चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन

इलाके के गरीबपट्टी छितौनी गांव के रहने वाले विद्याशंकर मिश्र के बेटे कृष्ण मुरारी मिश्र इंजीनियर थे। मर्सीडीज कंपनी में डिवीजनल मैनेजर के पद पर उनका चयन हुआ था। बंगलूरू में ज्वाइन करने के लिए उसकी दिल्ली से फ्लाइट थी। ट्रेन का टिकट नहीं मिला तो वह सोमवार को बस से लखनऊ चले गए। वहां से भी उनको रिजर्वेशन टिकट नहीं मिल पाया। इसके बाद कृष्णमुरारी जनरल टिकट लेकर किसी ट्रेन से दिल्ली के लिए निकले थे। मुरादाबाद में वह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव लेने के लिए मुरादाबाद रवाना हो गए। वहीं दिल्ली में रह रहे उनके रिश्तेदार भीे मुरादाबाद पहुंच गए। बुधवार की भोर में इंजीनियर का शव घर आया। कुशहरी घाट पर उसका अंतिम संस्कार हुआ। इंजीनियर बड़े भाई देवेंद्र मिश्र दंत चिकित्सक हैं। पिता विद्या मिश्र देवरिया तहसील में मुंशी हैं। छोटे चाचा लालजी मिश्र आरटीओ में वकील हैं। उनकी दो शादीशुदा बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed