{"_id":"5953dffe4f1c1b24638b4870","slug":"111498669054-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब नलकूप ठीक कराने में आड़े आ रही विभागीय उदासीनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब नलकूप ठीक कराने में आड़े आ रही विभागीय उदासीनता
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। धान की रोपाई में किसानों के लिए सरकारी नलकूप मददगार साबित नहीं हो रहे हैं। ट्रांसफॉर्मर जलने और तकनीकी खराबी के चलते कई नलकूप बंद हैं। बिजली संबंधित कमियों को ठीक कराने के लिए सिंचाई विभाग ने बिजली विभाग को नलकूपों की सूची भेजी है। लेकिन अभी तक जले ट्रांसफॉर्मर और केबल नहीं बदले गए। ऐसे में किसानों को पंपिंगसेट का सहारा लेना पड़ रहा है।
सिंचाई विभाग सलेमपुर डिविजन के सात ब्लॉकों में 567 नलकूप हैं। अधिकांश नलकूप तकनीकी खराबी, नाली क्षतिग्रस्त और ट्रांसफॉर्मर जलने की वजह से शोपीस बने हैं। विभाग का दावा है कि अभी तक कर्मचारियों के जरिए जो रिपोर्ट आया है, उसमें सिर्फ 44 नलकूप बंद हैं। कुछ कर्मचारी रिपोर्ट नहीं दिए हैं। पिछले सप्ताह बिजली विभाग को भेजी गई रिपोर्ट में 44 नलकूप बिजली और तकनीकी दिक्कत से बंद होने की बात कही गई है। क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि विभागीय उदासीनता के चलते नलकूपों का हाल खराब है। नलकूपों पर तैनात ऑपरेटर आते नहीं, नालियां जर्जर हो गई हैं। इसके चलते कई नलकूप चालू हालत में होने के बाद बंद हैं। शिकायत के बाद भी अफसर खराब नलकूपों को समय से ठीक नहीं कराते। इन दिनों धान की रोपाई शुरू हो गई है। किसान महंगे दामों में डीजल खर्च कर पंपिंगसेट से रोपाई करा रहे हैं। एक्सईएन ओपी चौबे ने बताया कि खराब नलकूपों की सूची कर्मचारियों से मांगी गई है। कुछ कर्मचारी सूची दिए हैं। इसे ठीक कराया जा रहा है।