{"_id":"594022e04f1c1ba40a8b462f","slug":"111497375456-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए गांजा तस्कर निकले शातिर चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़े गए गांजा तस्कर निकले शातिर चोर
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को गांजा के साथ पकड़ा। पूछताछ में दोनों शातिर चोर निकले। पुलिस जब कड़ाई से पेेश आई तो सदर कोतवाली और भाटपाररानी में करीब 15 स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इनके निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का करीब 50 हजार रुपये का सामान बरामद किया। चोरों को जेल भेज दिया गया।
सलेमपुर कोतवाली के मझौलीराज चौकी इंचार्ज श्रवण यादव को किसी ने जानकारी दी कि दो युवक भाटपाररानी की ओर से गांजा लेकर बाइक से सलेमपुर जा रहे हैं। सूचना देने वाले ने बाइक सवार युवकों का हुलिया भी बताया। बड़वा टोले के पास चौकी इंचार्ज सिपाहियों को लेकर पहुंचे। कुछ देर इंतजार के बाद सामने से आ रहे बाइक सवार को रोका। पुलिस ने इनकी पहचान मझौलीराज के जुमा मोहल्ला निवासी अकबर और सुग्रीव के रूप में किया। इनके पास से तीन किलो गांजा मिला। पूछताछ के दौरान जानकारी हुई कि अकबर शातिर चोर है और कई बार जेल जा चुका है। पुलिस का दावा है कि दोनों युवक छह माह के अंदर देवरिया में 13 और भाटपाररानी थानाक्षेत्र में तीन स्थानों पर चोरी किया है। युवकों के निशानदेही पर पुलिस ने 40 इंच की एक टीवी, एक सेटअप बॉक्स, चांदी का एक जोड़ी ट्रे, दो कटोरा, दो चम्मच, दो जोड़ी पायल, बिछिया और एक चांदी का सिक्का बरामद किया। पूछताछ में अकबर ने सलेमपुर के छ्ठठू नामक एक स्वर्णकार का नाम बताया जिसके यहां चोरी का सामान बेचा है। पुलिस चोर को लेकर दुकान पर गई, लेकिन दुकान बंद थी। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि दोनों युवक शातिर चोर हैं। इसमें एक कई बार जेल जा चुका है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।