{"_id":"593ec9501126f499478b458b","slug":"111497286992-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद राप्ती में उतराता मिला दिव्यांग छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद राप्ती में उतराता मिला दिव्यांग छात्र का शव
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। कपरवार के विनोवापुरी गांव के पास राप्ती नदी में डूबे दिव्यांग छात्र का शव 24 घंटे बाद उतराता मिला। वह दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।
कपरवार के पश्चिम टोला निवासी कुबेर चौरसिया के तीन बच्चों में इकलौता बेटा अभिमन्यु कक्षा आठ का छात्र था। रविवार की सुबह करीब आठ बजे दोस्तों के साथ राप्ती नदी में नहाते वक्त अभिमन्यु का पैर फिसल गया था। वह नदी में डूब गया था। उसकी लाश सोमवार की सुबह करीब छह बजे लोगों ने घटनास्थल से करीब 50 मीटर दक्षिण नदी में उतराते देखा गया। बेटे की तलाश में नदी के किनारे पहुंची मां मंगलावती शव देख पछाड़ खाकर गिर पड़ी। दिव्यांग अभिमन्यु की मौत से पूरा गांव दुखी है। बहनें पुष्पा और गुडिय़ा का रो-रो कर बुरा हाल है।