{"_id":"5e8b602a8ebc3e7686485bbc","slug":"110-arrested-deoria-news-gkp347204627","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, बेवजह घर से निकलने वालों को पुलिस ऐसे सिखा रही है सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, बेवजह घर से निकलने वालों को पुलिस ऐसे सिखा रही है सबक
Tue, 07 Apr 2020 11:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली चौराहे पर शहर कोतवाल ने किया वाहन चेकिंग।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में बेवजह घूमने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर 17 मुकदमे दर्ज कर 110 लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने सख्ती दिखाई और पूरे जिले में अभियान चलाकर कार्रवाई की। पुलिस की सख्ती के बाद सड़कों पर एक बार फिर सन्नाटा फैल गया।
लॉकडाउन के बावजूद कोई इलाज के नाम पर तो कोई दवा और बैंक में जरूरी काम के नाम पर सड़कों पर टहलने लगे थे। पुलिस जब टोकती थीं तो तरह-तरह के लोग बहानेबाजी करते थे। ग्रामीण अंचल में तो कम लेकिन शहर में हजारों की संख्या में लोग घूमते रहते हैं। जिसकी वजह से लॉकडाउन की मंशा पर पानी फिर रहा था। और तो और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं करते।
एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र के निर्देश पर पहले दिन जिले के पुलिस सक्रिय हुई और अभियान चलाकर लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर शिकंजा कसा। इसमें जिले के अलग-अलग थानों में 17 केस दर्ज कर 110 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें कोतवाली पुलिस ने पांच केस दर्ज कर 31 लोगों को, बघौचघाट पुलिस ने एक केस दर्ज कर तीन लोगों गिरफ्तार किया। तीनों मेहाहरहंगपुर निवासी बताए जाते हैं।

रुद्रपुर में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका वाहन सीज कर दिया। कोतवाल अरुण मौर्य ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान यह लोग बाइक से बेवजह घूमते मिले। इसमें पचमा गांव के जमशेद अंसारी और नजूम, गहिला के आकाश विश्वकर्मा और राजेश विश्वकर्मा, परसौना के श्रवण और गोरखपुर जिले बड़हलगंज थाने के भैसहट गांव के रहने वाले रणधीर यादव बताए जाते हैं।
इनके खिलाफ कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के उल्लंघन का केस दर्ज कर उनकी तीन बाइक सीज कर दी। सलेमपुर के नवलपुर चौकी पर सलेमपुर सीओ वरुण मिश्र, लार थाना गेट पर गिरिजेश तिवारी और खुखुंदू चौराहों पर एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने जांच कर लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान अधिकांश लोग बीमार और दवा का बहाना बनाकर आते-जाते मिले। लेकिन इनके पास कोई पर्ची नहीं होने पर पुलिस ने कार्रवाई की।
सड़कों पर बेवजह फर्राटा भर रहीं पास वाली गाड़ियां
लॉक डाउन के दौरान प्रशासन ने जिले भर में तकरीबन आठ हजार से अधिक लोगों को पास मुहैया करा दिया। इसमें अधिकतर तो ऐसे लोग है जिन्हें जरूरी था। लेकिन कुछ गलत लोगों के हाथ पास लग गया। कुछ गलत धंधे में लिप्त लोग भी पास हासिल कर तस्करी कर रहे है।

लॉकडाउन को देखते हुए नगर पालिका ने कसी कमर
मुख्यालय पर एसडीएम प्रशासन, एसडीएम, तहसीलों पर एसडीएम और विकास खंड मुख्यालयों पर खंड विकास अधिकारी भी अपने स्तर से पास जारी किये है। डीएम का कहना है कि इतनी संख्या में नहीं हां जिसका जरूरी है उसी को पास जारी किया गया है। अगर कोई दुरुपयोग करते पकड़ा जाएगा तो केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
शहर में हो रही 11 घंटे जलापूर्ति, सैनिटाइज हो रहे गली-मोहल्ले
लॉकडाउन में शहर वासियों की सुविधाओं का ख्याल करते हुए नगर पालिका ने कमर कस ली है। नगर क्षेत्र में रोजाना 11 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। शहर के गली-मोहल्लों केे सैनिटाइज कराया जा रहा है। सोमवार को नगर पालिका व अग्निशमन विभाग की टीम ने अध्यक्ष का आवास, एसपी कार्यालय, विद्युत विभाग कार्यालय परिसर को सैनिटाइज किया।
पालिका कर्मचारियों ने अंबेडकर नगर, रामनाथ देवरिया दक्षिणी, भटवलिया, रामगुलाम टोला, सोमनाथ नगर, मुंशी गोरखनाथ टोला, नई बाजार, देवरिया खास, न्यू कालोनी उत्तरी व दक्षिणी, उमानगर, अबूबकर नगर, बांस देवरिया, साकेतनगर, आजाद नगर, गरूलपार, रामनाथ देवरिया उत्तरी व चकियवां में भोजन का पैकेट वितरण कराया। ईओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि जलकल अनुभाग की ओर से संपूर्ण नगर क्षेत्र में सुबह 4:30 बजे से दस बजे व अपराह्न 3:30 बजे से रात नौ बजे तक जलापूर्ति की जा रही है।