फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   11 workers fond absent in election trainig

प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 11 मतदान कार्मिक

Mon, 10 Jan 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
11 workers fond absent in election trainig
प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 11 मतदान कार्मिक
विज्ञापन

मतदान कार्मिकों को ईवीएम, वीवीपैट संचालन की दी गई तकनीकी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को विकास भवन के गांधी सभागार में मतदान कार्मिकों को ईवीएम व वीवीपैट संचालन की तकनीकी जानकारी दी गई। इसमें 11 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने अनुपस्थित कार्मिकों को चेतावनी देते हुए उन्हें बुधवार को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण का आयोजन दो सत्र में किया गया। प्रथम सत्र में 18वीं विधानसभा निर्वाचन के लिए सैद्धांतिक पक्षों पर चर्चा, पोलिंग पार्टी का गठन, मतदान अधिकारियों के दायित्व एवं अधिकार, पोलिंग एजेंट की नियुक्ति, आदर्श आचार संहिता का पालन तथा मॉक पोल के बारे में जानकारी दी गई। द्वितीय सत्र में वीवीपैट की आवश्यकता, मशीन की सीलिंग प्रक्रिया और मशीन के विभिन्न प्रकार के एरर के बारे में बताया गया। सत्र के अंत में प्रश्न प्रहर भी रखा गया। इसमें प्रतिभागियों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए गए। प्रशिक्षण में राकेश मौर्या, सहायक अध्यापक विरेंद्र कुमार गोड़, घनश्याम, विपिन पासवान, जयप्रकाश, राम गुप्त, अनुज पाडेय, नीरज कुमार शर्मा, उपेद्र कुमार, कार्यदेशक जयप्रकाश, प्रधानाध्यापक राधारमण शाही अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed