फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   11 trains diverted due to derail of tapti ganga express

डायवर्ट कर चलाई गई 11 ट्रेनें, यात्री परेशान

Sun, 31 Mar 2019 10:50 PM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 31 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
11 trains diverted due to derail of tapti ganga express
भटनी में खड़ी साबरमती एक्सप्रेस। - फोटो : amar ujala
भटनी /देवरिया। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर गौतमस्थान स्टेशन के पास ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस के बेपटरी होने से 11 ट्रेनों को रेल प्रशासन ने डायवर्ट किया है। इसके चलते रेल प्रशासन को काफी मुश्किलें का सामना करना पड़ा। वहीं रेलयात्रियों को भी ट्रेनों के इंतजार में काफी परेशानियां उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

रविवार को छपरा से सूरत जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 9:40 बजे 13 बोगियां पटरी से उतर गई, जिससे छपरा-बलिया रेलखंड प्रभावित हो गया। रेल प्रशासन ने इस रूट की ट्रेनों को विभिन्न जगहों से डायवर्ट कर के चलाया। इसी क्रम में छपरा-भटनी रेलखंड से 11 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया। ट्रेनों के इंतजार में रेलयात्रियों को काफी परेशानियां हुईं। 11 ट्रेनों के डायवर्ट होने से छपरा-गोरखपुर और भटनी-वाराणसी रेलखंडों पर अचानक ट्रेन का ट्रैफिक बढ़ने से रेल प्रशासन और यात्री परेशान रहे। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक आरके यादव ने बताया कि अधिकारियों से 11 ट्रेनों के डायवर्ट होने की सूची मिली है। यात्रियों को कोई दिक्कत ना हो इसका प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन

ये ट्रेनें रही डायवटर् 
19196 साबरमती एक्सप्रेस, 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस अप, 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस डाउन, 13206 जनहित एक्सप्रेस,15560 जनसाधारण एक्सप्रेस,19195 साबरमती एक्सप्रेस, 15231 बरौनी-दिल्ली एक्सप्रेस, 18191 उत्सर्ग एक्सप्रेस, 05101 छपरा -दिल्ली एक्सप्रेस, 05725 न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल,14650 अमृतसर एक्सप्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed