{"_id":"69a1e866f8551274620d3b74","slug":"11-cases-heard-in-district-sainik-bandhu-meeting-instructions-for-early-resolution-of-problems-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-175954-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जिला सैनिक बंधु बैठक में 11 प्रकरणों पर सुनवाई, समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जिला सैनिक बंधु बैठक में 11 प्रकरणों पर सुनवाई, समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
Sat, 28 Feb 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिला सैनिक बंधु की बैठक शुक्रवार को नवीन सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल डाॅ. सुधाकर त्यागी ने की। बैठक में स्टेशन हेडक्वार्टर गोरखपुर के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बैठक में कुल 11 पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित हुए। इस दौरान 11 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें भूमि विवाद, न्यायालय में लंबित प्रकरण, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण, अवैध भूमि कब्जा, रास्ता विवाद, भूमि पैमाइश एवं कब्जा जैसे गंभीर विषय शामिल रहे।
बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल डाॅ. सुधाकर त्यागी ने निर्देश देते हुए कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति की भूमि के क्रय-विक्रय में विशेष सावधानी बरती जाए। बिना जिलाधिकारी की अनुमति के ऐसी भूमि का बैनामा कराना विधि सम्मत नहीं है। अतः पूर्व सैनिक किसी भी प्रकार के क्रय-विक्रय से पूर्व जिलाधिकारी की लिखित अनुमति अवश्य प्राप्त कर लें।
बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के वरिष्ठ सहायक ओम प्रकाश सिंह, कनिष्ठ सहायक रामनाथ एवं करन मद्धेशिया के सहयोग से संपन्न हुआ।