फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   107players participated in trial

यूपीसीए अंडर-19 के ट्रायल में 107 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Sun, 01 May 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
107players participated in trial
यूपीसीए अंडर-19 के ट्रायल में 107 खिलाड़ियों ने लिया भाग
विज्ञापन

देवरिया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-19 टीम के चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल रविवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ। इसमें जिले भर से पंजीकृत 110 में 107 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रणजी खिलाड़ी अरुण सिंह चौहान एवं विश्वविद्यालय टीम के पूर्व खिलाड़ी मो. कलाम खां ने खिलाड़ियों की फिटनेस एवं गेम स्किल को परखा।

देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित ट्रायल में 92 पुरुष एवं 15 महिला वर्ग की खिलाड़ियों ने भाग लिया। संघ के सचिव आईपी मिश्र ने बताया कि यूपीसीए अंडर-19 टीम के जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया में कुल 107 खिलाड़ी शामिल हुए, इसमें यूपीसीए की ओर से ही नामित किए गए रणजी खिलाड़ी अरुण सिंह चौहान एवं विश्वविद्यालय स्तर तक खेल चुके मो.कलाम खां ने खिलाड़ियों के फिटनेस व गेम स्किल को जांचा। मंडल ट्रायल में यहां से 15 खिलाड़ियों को भेजा जाएगा। इसके लिए ट्रायल में भाग लिए खिलाड़ियों की शीघ्र ही स्क्रीनिंग की जाएगी, इसके लिए इनका कैंप भी यहीं पर लगाया जाएगा। इसके बाद टीम का फाइनल चयन कर लिया जाएगा। इस दौरान देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन उपाध्याय, कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी, शाने हबीब, शब्बू तिवारी, संदीप यादव, राजकुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed