{"_id":"5ca787e1bdec2214516f5894","slug":"101554483169-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा
विज्ञापन

नायब तहसीलदार को छोड़ सभी कोर्ट में करेंगे काम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। नायब तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। स्थानांतरण नहीं होने पर इन लोगों का कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा। बाकी अन्य न्यायालयों में अधिवक्ता कार्य करेंगे। शुक्रवार को बैठक में तहसील बार एसोसिएशन ने आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया।
सदर तहसील बार के अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी ने कहा कि नायब तहसीलदार अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। विरोध करने पर अभद्रता पर उतार हो रहे हैं। दो अप्रैल को तहसील में सभी कोर्ट का बहिष्कार करेंगे। तीन दिन बाद भी नायब तहसीलदार के कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं हुआ। निर्णय लिया गया कि नायब तहसीलदार कोर्ट को छोड़ अन्य कोर्ट का कार्य अधिवक्ता करेंगे। नायब तहसीलदार कोर्ट की विवादित फाइलों को दूसरे कोर्ट में स्थानांतरण किया जाए। नायब तहसीलदार अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं लाए तो अधिवक्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा। विजयसेन यादव, कमल मणि त्रिपाठी, भारतभूषण गुप्ता, अजय कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश, जुम्मादिन आदि मौजूद रहे।