फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चुनाव में मोदी सरकार का सफाया तय : अखिलेश

चुनाव में मोदी सरकार का सफाया तय : अखिलेश

Sun, 20 Jan 2019 10:38 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में मोदी सरकार का सफाया तय : अखिलेश
खुखुंदू चौराहे पर कार्यकर्ता सम्मेलन को राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
खुखुंदू। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार का सफाया तय है। आखिर झूठ की बुनियाद पर सरकार कब तक टिकेगी। बीजेपी सरकार में किसानों, नौजवानों का शोषण हुआ है। देश की जनता सब कुछ जान चुकी है।
विज्ञापन

खुखुंदू चौराहे पर आयोजित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार के बड़बोलेपन और झूठे वादों को जनता जान चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता मोदी सरकार को सबक सिखाने का कार्य करेगी। अब देश में विकल्प एक मात्र कांग्रेस पार्टी बची है। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाएं। लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की बदौलत शानदार जीत हासिल करेंगे। जिला महासचिव संदेश यादव ने कहा कि देवरिया लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार जीतेगा तो खुखुंदू को ब्लॉक का दर्जा दिलाया जाएगा। इस दौरान वरुण राय, दीनदयाल यादव, नौशाद, जयप्रकाश पाल, गंगासागर, विवेक मिश्रा, राघवेंद्र पांडेय, मदन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed