{"_id":"5c44aaf7bdec2211a00c6ec7","slug":"101548004087-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन के लिए आज सड़क पर उतरेंगे शिक्षक-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन के लिए आज सड़क पर उतरेंगे शिक्षक-कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सड़क पर उतरेंगे शिक्षक और कर्मचारी
एक गुट देगा कलेक्ट्रेट में धरना, दूसरा जेल भरो आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पुरानी पेंशन योजना की बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी-शिक्षक 21 जनवरी को आंदोलन छेड़ेंगे। कर्मचारियों के एक गुट ने जेल भरो आंदोलन का एलान किया है तो दूसरा गुट कलेक्ट्रेट पर धरना देंगे। रविवार को दोनों गुटों ने अलग-अलग बैठक कर आंदोलन के सफलता की रूपरेखा बनाई।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक रामायण राय की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें आंदोलन के तहत बड़ी संख्या में गिरफ्तारी देने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष रामायण राय ने कहा कि पुरानी पेंशन के अलावा कर्मचारियों को कुछ भी स्वीकार नहीं है। सांसद, विधायक एक बार शपथ लेकर आजीवन पेंशन के हकदार हो जाते हैं तो फिर 60 वर्ष की सेवा के बाद कर्मचारी-शिक्षक को इससे वंचित कैसे किया जा सकता है। अजय सिंह ने कहा कि जेल भरो आंदोलन सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगा। बैठक में निर्णय गया कि 21 से पांच फरवरी तक अलग-अलग ब्लॉकों के शिक्षक-कर्मचारियों से आंदोलन के तहत गिरफ्तारी देंगे। 21 को देवरिया सदर, भाटपाररानी, बैतालपुर, लार, 24 को पथरदेवा, भटनी, रामपुर कारखाना, भागलपुर, 28 को तरकुलवा, रुद्रपुर, देसही देवरिया, भलुअनी, 31 को बरहज, सलेमपुर, गौरीबाजार, बनकटा और पांच फरवरी को सभी घटकों के अध्यक्ष, मंत्री जेल भरेंगे। बैठक में दिनेश्वर मिश्र, ओपी सिंह, लीलावती सिंह, विंदा देवी, मांडवी मिश्र, मृणाल मिश्र आदि मौजूद रहे। उधर, अशोक पांडेय की अध्यक्षता में सदर तहसील परिसर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में 21 जनवरी को कलेक्ट्रेट में धरना देकर पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलंद करने की हुंकार भरी। आंदोलन के दौरान ही 28 जनवरी को विकास भवन से मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मारकंडेय तिवारी, केएन राय, उपेंद्र पांडेय, चंद्रभूषण पांडेय, अमरेंद्र मणि, रमेश चंद्र त्रिपाठी, सतीश शुक्ला, सुशील राय, सूबेदार यादव, पप्पू यादव, वीरेंद्र यादव, फेंकू चौहान आदि मौजूद रहे।