फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   राशन वितरण में हुई सख्ती तो इस्तीफा देने लगे कोटेदार 15-50-34

राशन वितरण में हुई सख्ती तो इस्तीफा देने लगे कोटेदार 15-50-34

Tue, 15 Jan 2019 10:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
राशन वितरण में हुई सख्ती तो इस्तीफा देने लगे कोटेदार 15-50-34
सख्ती होने लगी तो इस्तीफा देने लगे कोटेदार
विज्ञापन


कोटेदारों को रास नहीं आ रहा पास मशीन से अन्न वितरण
17 कोटेदारों ने दिया इस्तीफा, राशन की धांधली पर लगी रोक
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पास मशीन से राशन वितरण की योजना लागू होने के बाद कोटेदार बेचैन हैं। शासन की सख्ती उन्हें रास नहीं आ रही। बेचैनी इस कदर है कि वह वितरण प्रणाली से खुद को दूर करते हुए इस्तीफा देने लगे हैं। एक के बाद एक कुल 17 कोटेदारों ने राशन की दुकान चला पाने में असमर्थता जता दी है। कई अन्य कोटेदार भी इसकी तैयारी में है। इस व्यवस्था को बंद करने के लिए वह आवाज बुलंद करने में लगे हैं।
कार्डधारकों के निवाले पर ग्रहण बने बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए शासन ने राशन वितरण में ई-पास प्रणाली लागू की है। अब राशन कार्ड से को आधार नंबर से लिंक करा दिया गया है। पास मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद ही राशन दिया जा रहा है। इस कवायद से जहां बिचौलियों पर अंकुश लगा है, वहीं राशन की मात्रा में हेरफेर कर मलाई काटने वाले भी परेशान हैं। कोटेदार भी इस नई व्यवस्था से तालमेल बिठाने में खुद को असहज पा रहे हैं। लिहाजा वह पूरी वितरण व्यवस्था से ही नाता तोड़ रहे हैं। जिले के सदर ब्लॉक की पांच, रुद्रपुर ब्लॉक की एक, भटनी ब्लॉक की एक, सलेमपुर ब्लॉक की एक, भाटपाररानी ब्लॉक की दो, लार नगर की दो, बरहज ब्लॉक की तीन और मझौलीराज नगर के दो कोटेदारों ने इस्तीफा दे दिया है। इन दुकानों को नजदीकी दुकानों में शामिल कर दिया गया है। इनके अलावा भी कई दुकानदार कोटा छोड़ने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन


पास मशीन से अन्न वितरण पर जोर है। लापरवाह कोटेदारों पर कार्रवाई की जा रही है। इससे पारदर्शिता रहेगी और कार्डधारकों को भी सहूलियत मिलेगी।
- विनय सिंह जिला आपूर्ति अधिकारी।

गांवों में पास मशीन सर्वर डाउन होने के कारण नहीं चल रहे हैं। वितरण की मैनुअल व्यवस्था ही ठीक था। पास मशीन से अन्न वितरण व्यवस्था कोटेदार विरोधी है।
- बांके बिहारी पांडेय, जिला उपाध्यक्ष कोटेदार संघ।

जिले में कोटे की 1471 दुकानें हो रही संचालित
जिले में वर्तमान समय में 1471 कोटे की दुकानें संचालित हो रही है। इस्तीफा देने वाले 17 कोटेदारों की दुकानों को इसी में मर्ज कर दिया गया है। एक-एक यूनिट वितरण का डाटा ऑनलाइन कर दिया गया है। सिस्टम में बंधे कोटेदारों को एक नहीं चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पात्र गृृहस्थी - 467297 कार्डधारक
अंत्योदय - 104680 कार्डधारक
2351318 यूनिट वितरित होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed