फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कैरियर एकेडमी बैतालपुर के भवन को जांच दल ने किया सीज

कैरियर एकेडमी बैतालपुर के भवन को जांच दल ने किया सीज

Sat, 22 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
कैरियर एकेडमी बैतालपुर के भवन को जांच दल ने किया सीज
कॅरियर एकेडमी का भवन सीज किया गया
विज्ञापन


स्कूल के पुन: संचालन पर सख्त कार्रवाई की दी गई चेतावनी
डीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग और पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बैतालपुर कस्बा स्थित कॅरियर एकेडमी पर शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त रुप से जांच की। टीम को इस स्कूल के पुन: संचालन की सूचना मिली थी। जांच दल को मौके पर ही विद्यालय भवन को सीज कर दिया और भवन स्वामी को चेतावनी दी कि कभी इसका ताला खोलने की कोशिश ना करें अन्यथा उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बीते 31 अगस्त को बैतालपुर कस्बा स्थित कैरियर एकेडमी का गेट गिरने के चलते कक्षा यूकेजी की एक छात्रा की मौत हो गई थी। इसके विरोध में नाराज ग्रामीणों एवं परिजनों ने बैतालपुर पुलिस चौकी के सामने देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर विद्यालय प्रबंधक अनूप यादव के खिलाफ कार्रवाई करने और विद्यालय बंद कराने की मांग करने लगे। प्रशासन की ओर से सभी मांगों को मानने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। इस मामले में 20 दिनों तक फरार रहे प्रबंधक अनूप ने आखिरकार कोर्ट में समर्पण कर दिया। 20 सितंबर को विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ लोगों ने पुन: स्कूल को खोलकर पठन-पाठन शुरू कर दिया। किसी ने इसकी सूचना चौकी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्यालय को बंद कराया। शनिवार को किसी ने जिलाधिकारी को फोन पर सूचना दिया कि यह विद्यालय फिर से संचालित कर दिया गया है। डीएम अमित किशोर ने बेसिक शिक्षा विभाग और पुलिस टीम को इसे सीज कराने का निर्देश दिया। इसके बाद पहुंची संयुक्त टीम ने पहुंचकर इसकी जांच की बजाय में विद्यालय के पुन: खोले जाने की सूचना झूठी साबित हुई। मौके पर पहुंचे गौरीबाजार के खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल शरण मिश्र, थानाध्यक्ष सुदेश शर्मा, एबीआरसी अशोक सिंह ने विद्यालय भवन को सीज कर भवन स्वामी को चेतावनी दी कि पुन: भवन का ताला खुला मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed