फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आधुनिक साफ्टवेयर से पुलिस रोकेगी साइबर क्राइम

आधुनिक साफ्टवेयर से पुलिस रोकेगी साइबर क्राइम

Mon, 05 Mar 2018 11:02 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
आधुनिक साफ्टवेयर से पुलिस रोकेगी साइबर क्राइम
एसपी ने साइबर क्राइम सेल का उदघाटन किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए सोमवार को एसपी ने साइबर सेल कार्यालय का उद्घाटन किया। इस सेल के जरिए अपराधियों पर तकनीक के जरिए अंकुश लगाया जाएगा। एसपी कार्यालय के पास शुरू हुए इस सेल में साइबर क्राइम से जुड़ी शिकायतें ही दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन
कार्यालय के उद्घाटन के दौरान एसपी राकेश शंकर ने कहा कि तकनीक का गलत उपयोग करके अपराध करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस निरंतर प्रयासरत है। साइबर क्राइम टीम के कोऑर्डिनेटर विजय श्रीवास्तव के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने के लिए व्यापक पैमाने पर प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है। साइबर ठगी के शिकार लोगों को थानों के चक्कर न काटने पड़ें, इसलिए अलग से कार्यालय खोला गया है। यहां साइबर सेल के सीयूजी नंबर 7839861965 पर 24 घंटे शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। एएसपी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि साइबर क्राइम पर नकेल कसने के लिए आधुनिक सॉफ्टवेयर से लैस कार्यालय जनता के लिए मददगार साबित होंगे। साइबर क्राइम होने की तत्काल जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान सीओ सिटी सीताराम, आरआई लल्लन यादव, कोतवाल सत्येंद्र पांडेय, बीर बहादुर सिंह, चंद्रशेखर यादव, शत्रुघ्न तिवारी, कुलनंदन मिश्र, अवनीश मिश्रा, सद्दाम हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed