फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भगवा हुआ सदन,विकास के जतन

भगवा हुआ सदन,विकास के जतन

Sun, 10 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
भगवा हुआ सदन,विकास के जतन
लार का नगर पंचायत भ्‍ावन। - फोटो : अमर उजाला
लार। सूबे की कुर्सी भगवा होते ही हर जगह इसका असर दिखने लगा है। इसी क्रम में लार नगर पंचायत में कमल खिलने के बाद नगर पंचायत का रंग भी भगवा हो गया है। देखना यह है कि विकास में यह रंग कितना मददगार साबित होता है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में भाजपा के अधिकांश मंत्री और जिले के नेताओं का कार्यक्रम लार नगर पंचायत में लगा। जिले के सपा नेता भी कई दिनों तक नगर में नुक्कड़ सभा और भ्रमण किए। बावजूद इसके सपा को सफलता नहीं मिली और भाजपा की सरोज देवी अध्यक्ष चुनीं गईं। सपा ने नौ नगर पंचायतों में तीन जगह जीत दर्ज की और भाजपा का कमल नगर पालिका देवरिया और लार नगर पंचायत में खिला। निर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण मंगलवार को होना है। इसके पहले लार नगर पंचायत कार्यालय भगवा रंग में दिखने लगा है। जबकि देवरिया नगर पालिका कार्यालय पर इसका असर नहीं दिख रहा है। यह लोगों में चर्चा का विषय है। निर्वाचित अध्यक्ष सरोज देवी ने कहा कि भाजपा से चुनाव जीती हूं। इसलिए भगवा रंग में कार्यालय की पुताई की गई है। नगर की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देना उद्देश्य है। इस बाबत ईओ मुकेश चौधरी ने बताया कि चेयरमैन प्रतिनिधि जगदीश यादव के निर्देश पर भगवा रंग में कार्यालय रंगा गया है। ऐसा कोई विभागीय निर्देश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed