{"_id":"59f211f44f1c1bcf538b938d","slug":"101509036532-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख रुपये में चेयरमैन और सभासद का खर्च सीमा 40 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लाख रुपये में चेयरमैन और सभासद का खर्च सीमा 40 हजार
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। निकाय चुनाव के लिए प्रशासनिक और दावेदारों के स्तर पर तैयारियों में तेजी आ गई है। राजनीतिक दल भी प्रत्याशियों के नामों को लेकर उलझे हैं। होर्डिंग, बैनर और फ्लैक्स के सहारे दमदारी दिखा रहे हैं। सोशल साइट्स के जरिए भी लोगों तक दस्तक दे रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए चार लाख रुपये और सभासद पद के लिए 40 हजार रुपये खर्च सीमा तय की गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने अध्यक्ष और सभासद पद के चुनाव के लिए दिशा निर्देश जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होते ही खर्च का ब्योरा रखना होगा। पंचस्थानी कार्यालय भी तैयारियों में जुटा है। अध्यक्ष और सभासद पद के निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि जरूरी कार्यों को निपटा लें। प्रत्याशियों को निर्धारित प्रारूप में व्यय रजिस्टर में ब्योरा रखने का निर्देश है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को चार लाख रुपये और सभासद के लिए 40 हजार जबकि नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को एक लाख और सभासद के लिए 20 हजार रुपये खर्च करना होगा। इस धनराशि में ही प्रत्याशियों को चुनाव का कार्य निपटाना पड़ेगा।
जिला पंचायत बिल्डिंग और तहसील मुख्यालय में नामांकन
जिले के देवरिया, रामपुर कारखाना, गौरीबाजार और बरियारपुर टाउन एरिया के अध्यक्ष और सभासद पद के लिए नामांकन जिला पंचायत की बिल्डिंग में होगी। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन अपर मुख्य अधिकारी दफ्तर के विभिन्न कक्षों में होगा। बिल्डिंग के बाहर की खिड़की से आवेदन पत्र लिया जाएगा। यहीं पर जांच, नाम वापसी और प्रतीक आवंटन के कार्य निपटाएं जाएंगे। इसके अलावा सलेमपुर तहसील में सलेमपुर, लार, मझौलीराज और भटनी के अलावा भाटपाररानी, बरहज और रुद्रपुर तहसील मुख्यालय में संबंधित निकाय के अध्यक्ष और सभासद पद के नामांकन संबंधी कार्य होंगे।
विज्ञापन
यह है नामांकन पत्र की कीमत
अध्यक्ष : नगर पालिका परिषद : सामान्य वर्ग : 500 रुपये
सभासद : 200 रुपये
अध्यक्ष नगर पंचायत : सामान्य : 250 रुपये
सभासद : 100 रुपये
नोट- महिला, ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के लोगों को सभी तरह के नामांकन पत्र आधी कीमत पर नकद अदा करने के बाद मिलेंगे।
यह है जमानत धनराशि
अध्यक्ष - नगर पालिका परिषद- सामान्य वर्ग - 8000 रुपये
सभासद - सामान्य वर्ग - 2000 रुपये
अध्यक्ष - नगर पंचायत - सामान्य वर्ग - 5000 रुपये