{"_id":"59dd04664f1c1bce538b6bbb","slug":"101507656806-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर पाइप लाइन फटा, अभियान आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर पाइप लाइन फटा, अभियान आज से
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। वाटर पाइप लाइन फटने से अतिक्रमण विरोधी अभियान को ठप करना पड़ा। पानी नहीं मिलने से सैकड़ों घरों के लोग हलकान रहे। जिम्मेदारों की उदासीनता से पाइप लाइन ठीक नहीं हो सकी। इसके पूर्व टेलीफोन सर्विस भी बाधित हो चुकी है। पाइप लाइन सही होने के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होने की उम्मीद है।
फोरलेन के लिए शहर में सड़क का चौड़ीकरण हो रहा है। गोरखपुर रोड ओवरब्रिज से कत्ल कोठी तिराहे के आगे केनरा बैंक के सामने की सड़क की मंगलवार को खुदाई कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार जलकल और बीएसएनएल से समन्वय नहीं बना सके है। इसके चलते सोमवार की रात को खुदाई के दौरान कैलाशपुरी मोड़ के सामने पूरब तरफ वाटर पाइप लाइन फट गया। इसके पूर्व बीएसएनएल का केबल कटने से कई लोगों का टेेलीफोन सर्विस बाधित हो चुकी है। मंगलवार को सैकड़ों घरों में वाटर सप्लाई बाधित हो गई। इसके चलते फेंकू बैंड की गली और गोरखपुर रोड के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। मोहल्लेवासियों ने जलकल में शिकायत दर्ज कराया, लेकिन स्टॉफ की कमी से पाइप लाइन दुरुस्त नहीं हो सका। इसके चलते पीडब्ल्यूडी ने अभियान स्थगित कर दिया। उधर, नोटिस मिलने पर अतिक्रमणकारियों ने राजस्व रिकॉर्ड के अवलोकन में जुट गए हैं। कई लोग सदर तहसील में चक्कर काटते देखे गए।