फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पत्रकार हत्या के विरोध में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

पत्रकार हत्या के विरोध में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Fri, 08 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार हत्या के विरोध में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
देवरिया। कर्नाटक की पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इंसाफ का आवाज बुलंद करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए मांग की।
विज्ञापन

भाकपा के कैंप कार्यालय से प्रदर्शनकारी हाथ में लाल झंडा लिए निकले। सिविल लाइंस होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। एपवा के जिलाध्यक्ष गीता पांडेय कहा कि हिंदू कट्टरपंथी लेखकों की हत्या करा रहे हैं। गौरी लंकेश की हत्या निष्पक्ष रूप से सही को समाज के सामने लाने की वजह से हुई। अभी तक उसके हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पत्रकार के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए और पत्रकारों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। भाकपा माले के जिला सचिव रामकिशोर वर्मा ने कहा कि पत्रकार की हत्या समाज के लिए कुठाराघात है। इस घटना को लेकर वहां की सरकार शुरू से लापरवाह है। प्रदर्शन करने वालों में सुमन गोड़, सविता सिंह, शोभा, किशमती, अंजली, सत्यनारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed